अलवर / पति के सामने पत्नी से गैंगरेप करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर का काम करता है - News Summed Up

अलवर / पति के सामने पत्नी से गैंगरेप करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर का काम करता है


Dainik Bhaskar May 07, 2019, 06:58 PM ISTआरोपी इंद्राज गुर्जर को कोटपूतली के पास से पकड़ा गयाअन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की 14 टीमें जुटींअलवर. जिले के थानागाजी क्षेत्र में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप के मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम इंद्राज गुर्जर है। बाकी चारों छोटेलाल, अशोक, महेश गुर्जर और हंसराज की तलाश की जा रही है। डीजीपी कपिल गर्ग ने प्रेस वार्ता कर मामले के बारे में जानकारी दी। आईजी सेंगथिर ने बताया कि इंद्राज गुर्जर (22) को कोटपूतली के पास से पकड़ा गया है, जो सरुंड थाना क्षेत्र में पातरेडी गांव के कसानो की ढाणी का निवासी है। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में थानागाजी थानाप्रभारी को निलंबित कर दिया है।प्रारंभिक जांच मे सामने आया है कि 26 अप्रैल को इंद्राज गुर्जर अपनी ससुराल थानागाजी आया था। इस दौरान वह अपने साथियों छोटेलाल, अशोक, महेश गुर्जर और हंसराज से मिला। जिसमें से अशोक और छोटेलाल कोल ड्रिंक लेने बाजार आए हुए थे, तभी उनकी नजर पति-पत्नी पर पड़ गई। जिसके बाद दोनों ने इंद्राज, महेश और हंसराज को भी वहीं बुला लिया। पांचों ने दंपती का पीछा कर उन्हें रोका। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। फरार दो आरोपी नारायणपुरा के रहने वाले हैं। एक थानागाजी और एक बानसूर का रहने वाला है।वीडियो वायरल करने के नाम पर 10 हजार वसूलेप्रारंभिक पड़ताल में ये भी सामने आया है कि घटना के पाद आरोपियों ने पीड़ित पति का फोन नंबर ले लिया था। वे उसे कई दिनों तक वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करते रहे और 30 अप्रैल तक 10 हजार रुपए ले लिए। फिर से पैसों की डिमांड करने के बाद पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचा। जिसके बाद 2 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों और पीड़ित दंपत्ति से इन तथ्यों की जांच करेगी।डीजीपी कपिल गर्ग ने बताया कि सभी आरोपियों को नामजद कर दिया गया है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 14 टीमें इस प्रकरण पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जहां तक केस को दबाने की बात है ऐसा नहीं है। 2 मई को मामला सामने आया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।क्या है मामलाअलवर जिले के थानागाजी इलाके में पति काे बंधक बनाकर पत्नी से 5 युवकाें ने न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि वीडियाे भी बना लिया। पीड़िता ने दाे मई काे रिपाेर्ट दी। इसमें कहा कि वह 26 अप्रैल काे दाेपहर 3 बजे पति के साथ बाइक से गांव लालवाड़ी से तालवृक्ष जा रही थी। थानागाजी-अलवर बाईपास रोड पर दुहार चाैगान वाले रास्ते से कुछ ही दूर पर उनकी बाइक के आगे 5 युवकाें ने अपनी 2 बाइक लगा दी और रोक लिया। युवकाें की उम्र 20-25 साल थी। युवक महिला व पति काे जबरन रेत के बड़े टीलों की तरफ ले गए। वहां उसके पति से पहले मारपीट की, फिर बंधक बना लिया। बाद में पांचों युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले मैं पुलिस पर भी आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने चुनाव के कारण मामले काे चार दिन तक दबाए रखा।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 10:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */