Dainik Bhaskar May 10, 2019, 05:11 PM ISTग्रुप के एडमिन ने विधायकपुरी थाने में दर्ज करवाया था मुकदमाजयपुर. अलवर के थानागाजी में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के वीडियो व फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश सिंह (21) निवासी गांव चौरासी, मैनपुरी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह यहां हसनपुरा जयपुर में रोजगारेश्वर महादेव मंदिर के पास मकान में किराए से रहता है।वह "अब लड़ेंगे ओला उबेर से" व्हाट्सएप ग्रुप पर सदस्य है। उसके खिलाफ ग्रुप के एडमिन धर्मेंद्र वैष्णव ने गुरुवार को विधायकपुरी थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि ग्रुप के सदस्य सतीश ने थानागाजी गैंगरेप के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले है। इससे दुष्कर्म पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक कर दिया है। इस पर पुलिस ने धारा 228 क आईपीसी और 67, 67क आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।इसके बाद एसीपी अशोक नगर नेमीचंद खारिया व ज्योति नगर थानाप्रभारी सोनचंद के नेतृत्व में अनुसंधान शुरु किया। इसमें सबइंस्पेक्टर राजेश कुमार बुढानिया, कांस्टेबल राजीव व स्पेशल टीम के तकनीकी सहायक रामसिंह की स्पेशल टीम ने मोबाइल सिम कार्ड के आधार पर पता लगा लिया। पुलिस टीम आरोपी सतीश तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 11:37 UTC