Dainik Bhaskar May 10, 2019, 01:52 PM ISTसीएम ने कहा कि ऐसे मामलो को ध्यान में रखते हुए सरकार अब सख्त रुख अपनाने जा रही हैजयपुर. अलवर गैंगरेप मामले में शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं की। वे सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले के ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि अब प्रदेश में महिला अत्याचारों की मॉनिटरिंग के लिए एक नया पद स्वीकृत किया जाएगा। जिसमें सीओ लेवल के अधिकारी जांच के लिए रखे जाएंगे।सीएम ने कहा कि ऐसे मामलो को ध्यान में रखते हुए सरकार अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इन केसों में अब एसपी ऑफिस में भी शिकायत दर्ज की जा सकेगी। साथ ही थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर थानेदार पर गाज गिरेगी। इसके साथ महिला अत्याचारों की मॉनिटरिंग के लिए एक नया पद स्वीकृत किया जाएगा। जिसमें सीओ लेवल के अधिकारी जांच के लिए रखे जाएंगे। जो गभीरता से ऐसे मामलों की जांच करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 08:15 UTC