। दिल्ली विधानसभा में से वापस लेने के कथित प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी में विवाद हो गया। इस प्रस्ताव को सोशल मीडिया पर फैलाने वाली अलका लांबा की छुट्टी कर दी गई है। विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा तक ले लिया गया है। आइए जानते हैं अलका लांबा के राजनीतिक सफर के बारे में....बेस्ट एथलीट और बेस्ट लीडर रहीं- अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर 1975 में हुआ था।- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज से पढ़ाई की है।- कॉलेज में उन्हें 1995-96 की बेस्ट एथलीट के पद से भी नवाजा किया।- इसी साल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उन्हें बेस्ट लीडर का अवॉर्ड भी दिया।- अलका ने लोकेश कपूर से शादी की मगर कुछ बरसों बाद दोनों अलग हो गए।- उनका एक बेटा है, जिसका नाम ऋतिक है।ऐसा है अलका का राजनीतिक सफर- 1997 में अलका एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं।- 2002, में इन्होंने राजनीति की मुख्य धारा में कदम रखा और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनीं।- 2003, में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने दिल्ली के मोती नगर से वरिष्ठ बीजेपी नेता मदन लाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ा।- 2006 में इन्हें ऑल कांग्रेस कमेटी का सदस्य बना दिया गया।- 2013 में अलका लांबा कांग्रेस छोड़ 'आप' से जुड़ीं।विवादों से रहा नाता- 20 साल तक कांग्रेस के साथ काम करने के बाद 2014 में अचानक आप पार्टी से जुड़ने को लेकर भी अलका चर्चा में रही थीं।- अलका 2003 में अपने पति से अलग होने को लेकर चर्चा में रहीं।- साल 2012 में गुवाहाटी पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले को लेकर भी वे विवादों में रहीं।
Source: Dainik Bhaskar December 22, 2018 04:29 UTC