अल्का ने कहा कि वह रोड शो में शामिल नहीं हुईं क्योंकि पार्टी ने उनका अपमान किया था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें सीएम केजरीवाल की कार के पीछे चलने के लिए कहा गया था, वहीं बाकी विधायक कार में सीएम के साथ थे. मैं तैयार थी, लेकिन फिर मैसेज भिजवाया गया कि मैं सीएम के साथ गाड़ी में नहीं रहूंगी. मैं चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक के लोग तय करें कि मुझे 'आप' से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं.' उन्होंने कहा था कि बीजेपी को हराने का एक ही रास्ता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला लें.'
Source: NDTV May 02, 2019 12:33 UTC