अयोध्या पहुंचे अनुराग ठाकुर ने सपा के शासनकाल पर निशाना साधा, देखिए Video - News Summed Up

अयोध्या पहुंचे अनुराग ठाकुर ने सपा के शासनकाल पर निशाना साधा, देखिए Video


अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सपा को आड़े हाथ लेते हुए ठाकुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बनाए हुए कुनबे को तो अखिलेश यादव संभाल नहीं पाए। अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे? उन्होंने कहा कि लोगों ने सपा के राज का गुंडाराज देखा है, जिसमें हत्या डकैती फिरौती आदि रोजमर्रा की बात थी। बीजेपी सरकार में गुंडाराज, फिरौती, माफियागिरी करने वाले अराजक तत्वों की बोलती बंद है। अब महिलाएं रात को भी घर से निकल सकती हैं। बेटियां स्कूटी से बाजार में निकल सकती हैं। डर भय अपराध इन सब से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है।


Source: Navbharat Times October 30, 2021 20:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */