अमेरिका / 259 साल पुरानी 3.62 लाख किलो वजनी इमारत को समुद्री रास्ते से 80 किमी दूर शिफ्ट किया - News Summed Up

अमेरिका / 259 साल पुरानी 3.62 लाख किलो वजनी इमारत को समुद्री रास्ते से 80 किमी दूर शिफ्ट किया


नीली परिवार अपनी भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक होम कमिंग डेस्टिनेशन बनाना चाहते थेनया घर बनाने से अच्छा उन्होंने बने बनाए पुराने घर को मूव करना ठीक समझाDainik Bhaskar Sep 30, 2019, 09:50 AM ISTमैरीलैंड. 1760 में बनी एक पुरानी हवेली को एक बड़ी नाव पर लाद कर ईस्टन से क्वीन्सटाउन के डेकोर्सी कोव ले जाई जा रही है। अगर सब ठीक रहा तो "गैलोवे हाऊस" अब नीली परिवार की संपत्ति बन जाएगा। दरअसल, नीली परिवार अपनी भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक होम कमिंग डेस्टिनेशन बनाना चाहते थे। नया घर बनाने से अच्छा उन्होंने बने बनाए पुराने घर को मूव कर अपनी जगह ले जाना ज्यादा ठीक समझा। इस तीन मंजिला, 8 लाख पाउंड वजनी घर को 6 मील रोड से ईस्टन कस्बे, फिर ट्रेड एवन की और 50 मील पानी के रास्ते और उसके बाद सड़क से डेकोर्सी कोव शिफ्ट करने का खर्च करीब एक मिलियन डालर आएगा।क्रिश्चियन नीली और उनके माता-पिता ने इस खर्च को आधा-आधा बांटने का फैसला किया है। वह पानी पर जॉर्जियाई शैली का घर ढूंढना चाहते थे। नहीं खोज सका, इसलिए घर को पानी में ले आए और डेकोर्सी ले जा रहे हैं। घर के जिन हिस्सों को बदला जाएगा उन्हें कबाड़ में नहीं फेंका जाएगा। उन्हें दोबारा इस्तेमाल के लिए जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।इस घर का मिलना भी एक खोज का हिस्सा था। नीली इस घर को 18वीं सदी जैसी कंडीशन में रखना चाहता है। नीली के अनुसार बने बनाए घर को मूव करना घर बनाने के मुकाबले ज्यादा सस्ता पड़ता है। इसलिए वे इस घर को रिनोवेट करा रहे हैं। यह घर कई सौ साल चलने के लिए बनाया गया था। उनका परिवार चाहता है कि अब यह उनकी भविष्य की पीड़ी की संपत्ति बने।क्रिश्चियन नीली की मां पैट नीली ने परिवार को एक साथ लाने के लिए ऐसा प्लान बनाया था। दो साल में सारी मंजूरियां लेने के बाद छह मील का रास्ता तय करने में उन्हें चार दिन लग गए। बुधवार को सुबह चार बजे जमीन से खाड़ी का रास्ता शुरू हुआ। विशेषज्ञ हाउस मूवर्स के साथ मकान को बड़ी बोट पर उतारा गया। नीली परिवार इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए घर आने की जगह के रूप में बनाना चाहता है।


Source: Dainik Bhaskar September 30, 2019 01:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */