अमेरिकी पैराट्रूपर टोनी ट्रेकोनी की पत्नी जब प्रेग्नेंट हुई तब उनकी पोस्टिंग इटली के प्रांत पेडोवा में थीटोनी ने सोचा था डिलीवरी के पहले तक वतन वापसी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, तब मिट्टी मंगवाने का फैसला लिया गयाटेक्सास के रहने वाले टोनी ने कहा, इस खुशी के लिए कोई कितनी भी बड़ी रकम मांगता तो वह दे देताDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 10:27 AM ISTन्यूयॉर्क. अमेरिकी पैराट्रूपर टोनी ट्रेकोनी चाहते थे कि जब भी उनके बच्चे का जन्म हो, अपने वतन की मिट्टी यानी अमेरिका में हो, लेकिन जब पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो उनकी पोस्टिंग इटली के प्रांत पेडोवा में थी। उन्होंने सोचा कि डिलीवरी के पहले तक शायद वतन वापसी हो जाए, लेकिन ऐसा न हो सका। ऐसे में डिलीवरी से एक महीना पहले उन्होंने अपने प्रांत टेक्सास की मिट्टी इटली में मंगवाई, ताकि जब बच्चे का जन्म हो तो उसके कदम उसी मिट्टी को चूमें जहां उसके मां-बाप पैदा हुए और पले-बढ़े।इसके लिए उन्होंने अपने पैरेंट्स को कहकर एक कंटेनर में मिट्टी डलवाकर शिप के जरिए इटली मंगवाई। इस पर साढ़े 14 हजार रुपए (200 डॉलर) खर्च हुए। जब पत्नी की डिलीवरी की तारीख आई तो टोनी ने हॉस्पिटल के बेड के नीचे वह मिट्टी छिपा दी ताकि बच्चे का जन्म टेक्सास की मिट्टी पर हो और ऐसा हुआ भी।बेटे के पहले कदम भी उसी मिट्टी पर रखवाएटोनी बताते हैं, ‘‘मैंने अपने प्रांत की मिट्टी यहां मंगवाई, क्योंकि मेरी दिली इच्छा थी कि जिस मिट्टी में मैंने जन्म लिया, वहीं मेरा बेटा भी जन्म ले। पिछले साल जुलाई में मेरे बेटे चार्ल्स का जन्म हुआ और मैंने इस बारे में ट्वीट भी किया था, जो कि सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए ही था। चार्ल्स के जन्म के बाद भी मैंने उस मिट्टी को सहेजकर रखा और पिछले दिनों उसे खड़ा करके उसके पैर भी उस मिट्टी से छुए ताकि उसे भी अपने वतन की मिट्टी का एहसास हो। इसके लिए जो भी कीमत लगती मैं देने को तैयार था।’’
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 02:37 UTC