Hindi NewsLocalBiharBhagalpurMungerMunger News; Son Came From America To Cast Vote For Mukhiya Candidate Mother In Bariyarpur Blockअमेरिका से मुंगेर आकर डाला वोट, मां है मुखिया प्रत्याशी: एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने कहा था- मां के लिए नहीं, वोट डालने आओमुंगेर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकअमेरिका के टेक्सास में आईटी कंसल्टेंट विकास (लेफ्ट) और दिल्ली में रहने वाले छोटे भाई विवेक (राइट) ने अपने पिता के साथ की वोटिंग।पंचायत चुनाव में अपनी मां की जीत पक्की करने एक बेटा सात समंदर पार अमेरिका के टेक्सास शहर से बिहार के मुंगेर पहुंचा है। दरअसल, बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के गांधीपुर गांव में रहने वाले एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी सुधीर प्रसाद यादव की पत्नी बीणा यादव मुखिया प्रत्याशी हैं। बीणा यादव के पुत्र विकास अमेरिका के टेक्सास शहर में आईटी कंसल्टेंट हैं। विकास के साथ उनके भाई विवेक भी दिल्ली से बरियारपुर आए हैं।बुधवार को दोनों भाइयों ने अपने पिता के साथ मतदान किया। मतदान केंद्र संख्या-76 पर अपना वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि एक मत से प्रत्याशी की जीत-हार हो जाती है। इसलिए मैं अपनी मां के पक्ष में वोट देने के लिए मुंगेर आया हूं।विवेक के भाई विकास दिल्ली सरकार में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत गांवों का देश है। गांवों में जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे, तभी उनका विकास होगा। पंचायत की सरकार में में अपनी मां को मुखिया बनवाने के लिए बाहर से आया हूं।मुखिया प्रत्याशी बीणा यादव।पिता ने कहा था- मां को जिताने नहीं, अपना वोट डालने आओसुधीर यादव एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की सरकार में अच्छे उम्मीदवार को चुनना एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य है। मैंने अपने पंचायत में एक अच्छा उम्मीदवार देने का काम किया है। हमारे दोनों बच्चे बाहर रहते हैं। एक दिल्ली में तथा दूसरा अमेरिका में।उन्होंने कहा कि, जब मैंने अपनी पत्नी बीणा यादव को पंचायत के मुखिया पद से प्रत्याशी बनाया, तो विदेश में रहने वाले विकास ने कहा कि यह अच्छी बात है। मां को पंचायत प्रतिनिधि बनना चाहिए, मैं भी आ रहा हूं। मैंने भी कहा - बेटा हार-जीत अलग है, लेकिन अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है। इसलिए मम्मी को जिताने के लिए नहीं, अपना वोट डालने के लिए जरूर आओ। वह एक सप्ताह पहले ही आया है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा पुत्र विवेक दिल्ली में है। वह भी वोट डालने तथा अपनी मां के लिए प्रचार करने दिल्ली से बरियारपुर आया है।11 पंचायतों में 337 पदों पर हो रहा चुनावबरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोटिंग हो रही है। प्रखंड से 11 मुखिया, 11 सरपंच, 15 पंचायत समिति सदस्य, दो जिला परिषद सदस्य, 149 वार्ड व 149 पंच सहित कुल 337 पदों पर चुनाव होना है। कुल 78,537 मतदाता 1135 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम और मतपेटियों में बंद करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar November 24, 2021 21:13 UTC