खास बातें एक दिन बाद कॉमर्शियल फ्लाइट से पाकिस्तान के लिए रवाना हुए शनिवार दोपहर को पीएम इमरान खान सऊदी एयरलाइंस से जेद्दा पहुंचे शुक्रवार को पीएम खान ने UNGA में अपना पहला भाषण दिया थापाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने सात दिवसीय दौरे को पूरा करने के एक दिन बाद कमर्शियल फ्लाइट से पाकिस्तान के लिए रवाना हुए. इसके बाद शनिवार दोपहर को पीएम इमरान खान सऊदी एयरलाइंस से जेद्दा पहुंचे, जहां कुछ समय ठहरने के बाद वह पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए. बिहार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है वजहबता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में भाग लेने के बाद अमेरिका की अपनी सात दिवसीय यात्रा पूरी करके पीएम इमरान खान को शनिवार को पाकिस्तान लौटना था, लेकिन JFK हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही उनके विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. विमान में आई इस तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन तकनीशियनों ने पीएम खान को बताया कि वह खराबी अगले दिन सुबह तक ठीक नहीं हो सकेगी. इसके बाद पीएम खान सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से जेद्दा के लिए रवाना हो गए.
Source: NDTV September 29, 2019 06:56 UTC