अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार - News Summed Up

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 वर्षीय भारतीय स्नातकोत्तर छात्र लापता हो गया। कर्नाटक के मूल निवासी और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के छात्र साकेत श्रीनिवासैया 12 फरवरी की सुबह से बर्कले से लापता हैं। उनका बैग पार्क हिल्स इलाके में मिला। इसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप था।श्रीनिवासैया को आखिरी बार ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक में देखा गया था। साकेत के पिता श्रीनिवासैया ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को ढूंढने में मदद के लिए राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है। उनकी आखिरी बातचीत नौ फरवरी को हुई थी और उसके रूममेट्स से पता चला कि वह 12 फरवरी की सुबह से लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।


Source: Dainik Jagran February 15, 2026 02:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */