अमेठी / सिद्धू की गाड़ी पर भाजयुमो कार्यकर्ता ने फेंके टमाटर, पाकिस्तान वापस जाओ के नारे लगाए - News Summed Up

अमेठी / सिद्धू की गाड़ी पर भाजयुमो कार्यकर्ता ने फेंके टमाटर, पाकिस्तान वापस जाओ के नारे लगाए


Dainik Bhaskar May 03, 2019, 03:59 PM ISTनवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अमेठी में चुनाव प्रचार कियाकहा- पेट खाली है और योगा कराया जा रहा, जेब खाली है और खाता खुलवाया जा रहाअमेठी. पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को अमेठी में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में दो जनसभाएं कीं। इस दौरान जगदीशपुर में सिद्धू को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा यूथ कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण युवाओं ने सिद्धू की कार पर टमाटर फेंके और पाकिस्तान वापस जाओ के नारे लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सिद्धू ने पीएम पर किया था वारजगदीशपुर में आयोजित सभा में सिद्धू ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा झूठा इंसान बताया था। उन्होंने कहा कि इस धरती ने महात्मा गांधी जैसे सत्यवादी पैदा किए, राजा हरिश्चन्द्र जैसे पैदा किए। अगर हिंदुस्तान की धरती पर सबसे झूठा प्रधानमंत्री पैदा हुआ तो नरेंद्र दामोदर दास मोदी। सिद्धू ने कहा- पेट खाली है और योगा कराया जा रहा है। जेब खाली है और खाता खुलवाया जा रहा।मुसाफिरखाना जाते समय हुआ विरोधसभा होने के बाद सिद्धू जगदीशपुर से मुसाफिरखाना के लिए रवाना हुए। रास्ते में भाजपा युवा मोर्चा ने उनका जमकर विरोध किया। पाकिस्तान वापस जाओ के नारे लगाए और सिद्धू की गाड़ी पर टमाटर फेंक कर अपना विरोध जताया।


Source: Dainik Bhaskar May 03, 2019 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */