अमिताभ बच्चन को विवेक ओबेरॉय ने दी जन्मदिन की बधाई तो याद आयीं 15 साल पुरानी वो बातें... - News Summed Up

अमिताभ बच्चन को विवेक ओबेरॉय ने दी जन्मदिन की बधाई तो याद आयीं 15 साल पुरानी वो बातें...


नई दिल्ली, जेएनएन। 11 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। फैंस और शुभचिंतक बिग बी को लगातार बर्थडे की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमिताभ ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। ऐसे में उन्हें बधाई देने वालों की फेहरिस्त में नौजवान से सीनियर एक्टर्स शामिल हैं। विवेक ओबेरॉय ने भी बिग बी को जन्मदिन की बधाई ट्विटर के ज़रिए दी है।विवेक ने बर्थडे विश के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वो बिग बी के साथ दिख रहे हैं। पहली फोटो किसी कार्यक्रम की है, जिसमें अमिताभ और जया बच्चन बैठे हुए हैं। बिग बी मुड़कर विवेक से कुछ कह रहे हैं। विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा है- यहां बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का फोटो शेयर कर रहा हूं, जिसमें वो एक उभरते हुए कलाकार को प्रेरित कर रहे हैं। विवेक आगे लिखते हैं कि इस बात को 15 साल हो चुके हैं और अभी भी अमिताभ लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आपको जन्मदिन की बहुत बधाई सर। सर आप ऐसे ही हमें प्रेरित करते रहें और हमारे दिलों पर राज करते रहें।बता दें कि विवेक ने अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन के साथ 'क्यों हो गया ना' में काम किया था, जो 2004 में आयी थी। इस फ़िल्म में विवेक की लीडिंग लेडी ऐश्वर्या राय थीं। तब तक वो बिग बी की बहू नहीं बनी थीं। सलमान ख़ान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या कुछ समय तक विवेक के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। बाद में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ घर बसाया। विवेक ने जो अन्य दो तस्वीरें शेयर की हैं, वो उसी फ़िल्म की हैं। विवेक ओबेरॉय के करियर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उन्होंने पीएम मोदी का रोल निभाया था। इस फ़िल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया।Posted By: Manoj Vashisthअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran October 11, 2019 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */