अमिताभ बच्चन इन दिनों कर रहे रामायण पाठ, बताया कौन सी चौपाई है सबसे ज़्यादा पसंद - News Summed Up

अमिताभ बच्चन इन दिनों कर रहे रामायण पाठ, बताया कौन सी चौपाई है सबसे ज़्यादा पसंद


अमिताभ बच्चन इन दिनों कर रहे रामायण पाठ, बताया कौन सी चौपाई है सबसे ज़्यादा पसंदनई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ लगातार संवाद करते रहते हैं। अपने ट्वीट्स के ज़रिए बिग बी अपनी ज़िंदगी के कुछ ऐसे पलों को भी शेयर करते हैं, जो आम तौर पर किसी को पता नहीं होते। अमिताभ ने अब ट्वीट के ज़रिए बताया है कि वो इन दिनों पूजा में तुलसीदास की रामचरित मानस का अध्ययन कर रहे हैं।अमिताभ बच्चन ने मानस की एक चौपाई का स्क्रीन शॉट शेयर करके बताया कि उन्हें यह भाग सबसे अच्छा लगा। बिग बी ने लिखा- आज पूजा के समय रामायण पाठ में ये पढ़ा, अच्छा लगा। इस चौपाई में नाम की श्रेष्ठता के बारे में बताया गया है। भगवान श्री राम भी अपने नाम का अनुगमन करते हैं। जब उनका नाम लिया जाता है तो वो वहां आ जाते हैं। इसमें बताया गया कि राम और नामी दोनों ईश्वर की उपाधि होते हैं। दोनों अनादि हैं और सुंदर हैं। बुद्धि से इनका स्वरूप समझा जा सकता है।T 3548 - आज पूजा के समय , रामायण पाठ में ये पढ़ा , अच्छा लगा .. 🙏 pic.twitter.com/4Y0v3oB9z1 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 1, 2020इससे पहले अमिताभ ने बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान के निधन पर शोक व्यक्त किया। बिग बी ने ट्वीट में लिखा- वाजिद ख़ान के निधन से सदमे में हूं। एक मेधावी मुसकुराता हुआ हुनर चला गया। दुआ, प्रार्थनाएं और सांत्वना।T 3548 - Shocked at the passing of Wajid Khan .. a bright smiling talent passes away .. duas , prayers and in condolence 🙏🙏🙏 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 1, 2020लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन लगातार ट्विटर के ज़रिए इसको लेकर बात करते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने दार्शनिक भाव से ट्वीट करके कहा था- इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में ना सीख सका। ना समझ सका और ना ही जान सका। इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है।T 3547 - इस Lockdown के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना , उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका ! इस सच्चाई को व्यक्त करना , इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है ! 🙏 pic.twitter.com/ofacrb7PiK — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 30, 2020अमिताभ बच्चन अब गुलाबो सिताबो में नज़र आएंगे, जो 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो रही है। शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ उनकी मकान मालिक और किराएदार वाली जुगलबंदी दिखायी देगी। दोनों कलाकारों की यह पहली फ़िल्म है। बिग बी ने फ़िल्म में एक उम्रदराज़ मुस्लिम किरदार निभाया है। फ़िल्म के ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया गया है।Posted By: Manoj Vashisthडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran June 01, 2020 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */