अब नेहरू की याद में खुला कांग्रेस कार्यालय: पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि मनाई, एक जाजम पर जुटे कांग्रेसी नेता - News Summed Up

अब नेहरू की याद में खुला कांग्रेस कार्यालय: पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि मनाई, एक जाजम पर जुटे कांग्रेसी नेता


Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraCelebrated The Death Anniversary Of Former Prime Minister Nehru, Congress Leader On A DigAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअब नेहरू की याद में खुला कांग्रेस कार्यालय: पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि मनाई, एक जाजम पर जुटे कांग्रेसी नेताबांसवाड़ा 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एकत्र कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता।पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गुरुवार काे यहां पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम को लेकर तय समय पर सभी कांग्रेस नेता यहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एकत्र हुए। सभी ने नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। साथ ही उनके विचारों के साथ पार्टी के वृक्ष को सिंचित करने की बात कही।टीएडी राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया, सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, पार्षद देवबाला राठौड़, पार्षद नटवर तेली, धर्मेद्र तेली सहित शहर के अन्य बड़े कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखा गया। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है, जब आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का ताला खोला गया। इससे पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को लेकर यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।


Source: Dainik Bhaskar May 27, 2021 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...