(बरेली ब्यूरो)। शहर के अक्षर विहार पार्क में जल्द ही मल्टी मीडिया लेजर फाउंटेन का आनंद ले सकेंगे। अब अक्षर विहार और जगमगाता हुआ नजर आएगा। इसको लंबे समय से सजाया और संवारा जा रहा है। इससे पहले सुंदरीकरण करते हुए अक्षर विहार में ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए आकर्षक कुर्सियां लगवाईं गई हैैं, यहां लोगों के लिए कैंटीन की सुविधा भी है। इसमें वॉकिंग ट्रैक भी बनवाए गए है। म्यूजिकल लेजर फाउंटेन के बनने के बाद लोग मनोरंजन के साथ-साथ शहर के गौरवशाली इतिहास के बारे में जान सकेंगे। इसके साथ पर्यटकों को भी यह अट्रैक्ट करेगा।मल्टीमीडिया होगा लेजर फाउंटेनअक्षर विहार को और भी ज्यादा आकर्षित करने के उद्देश्य से इसमें मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन को लगाया जा रहा है। इससे हाईटेक सिटी की तरह बरेलियंस को बिल्कुल नया और अलग अनुभव होगा। इससे अक्षर विहार पार्क की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।क्या है इसमें खासअक्षर विहार के तालाब में 7 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से म्यू्जिकल लेजर फाउंटेन बन रहा है। इसमें लेजर फाउंटेन शो होगा। इसके माध्यम से लोगों को शहर के इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का कार्य स्मार्ट सिटी के द्वारा किया जा रहा है।आधे घंटे का होगा शोपब्लिक की सुविधा देखते हुए इसमें आधे घंटे के पांच शो किए जाएंगे। जिसकी सिटिंग कैपेसिटी 50 से 70 तक होगी। इसका काम फिलहाल अभी रनिंग में है, इसका कार्य बीस मार्च तक पूरा होने की संभावना है।नार्मल होंगे रेटअक्षर विहार पार्क में बन रहे म्यूजिकल फाउंटेन शो देखने के रेट के बारे में अभी कुछ तय नहीं किया गया है। लेकिन टिकट के दाम नॉर्मल ही रखे जाएंगे। जिससे लोग आसानी से इसका लुत्फ उठा सकें।सुविधाओं से होगा लैसपब्लिक की सहुलियत के लिए इसको काफी व्यवस्थित तरीके से बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जिम्मेदारों के द्वारा इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। अक्षर विहार के इनॉग्र्रेशन के बाद से ही यहां पर लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शाम को रंग बिरंगी लाईट से जगमगाते लेजर फाउंटेन शो का नजर दर्शकों को खूब लुभाएगा।फेस्टिवेल पर बनेगी थीमलेजर शो के माध्यम से विभिन्न त्योहार रो पर करीब तीस फीट तक प्रोजेक्शन दिखाई देगा, त्योहारों की थीम पर लोग शो में डांस करते दिखाई देंगे। शहर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी बरेली के इस फांउटेन लेजर शो के माध्यम से दिखाया गया। शहर का इतिहास यादगार रहेगा। इससे पब्लिक में शहर के हिस्ट्री के बारे में जानने की रूचि बढ़ेगी।
Source: Dainik Jagran February 12, 2022 19:02 UTC