अब कॉल डिटेल्स से सुलझेगी प्रियंका मर्डर केस की गुत्थी: तीन महीने की कॉल डिटेल्स से खंगाल रही है मुजफ्फरपुर पुलिस, अब ब्लैकमेलिंग की बात सामने आ रही - News Summed Up

अब कॉल डिटेल्स से सुलझेगी प्रियंका मर्डर केस की गुत्थी: तीन महीने की कॉल डिटेल्स से खंगाल रही है मुजफ्फरपुर पुलिस, अब ब्लैकमेलिंग की बात सामने आ रही


Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurPriyanka Murder Case; Muzaffarpur Police Will Solve The Mystery With Call Detailsअब कॉल डिटेल्स से सुलझेगी प्रियंका मर्डर केस की गुत्थी: तीन महीने की कॉल डिटेल्स से खंगाल रही है मुजफ्फरपुर पुलिस, अब ब्लैकमेलिंग की बात सामने आ रहीमुजफ्फरपुर 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकछानबीन करती पुलिस।मुजफ्फरपुर में टाउन थाना के केदारनाथ रोड के दवा व्यवसाई ब्रजेश सिंह की पत्नी प्रियंका की मौत की गुत्थी तीन माह के कॉल डिटेल्स से सुलझेगी। केस के IO ने सर्विलांस सेल से मृत प्रियंका के मोबाइल नम्बर का पिछले तीन माह का रिकॉर्ड मंगा है। ताकि यह पता चल सके कि सबसे अधिक किस नम्बर पर उसकी बात होती थी और वह नम्बर किसका है। इस घटना में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। पहले आत्महत्या, फिर हत्या और अब ब्लैकमेलिंग का भी मामला सामने आ गया है।कहा जा रहा है प्रियंका ने कुछ लोगो को रुपए भी दे रखा था। इसका हिसाब उसकी डायरी और बैंक पासबुक से मिला है। वे लोग कौन हैं जिन्होंने प्रियंका से रुपए लिए थे। उन सभी का पता पुलिस लगा रही है। केस के IO इसके लिए बैंकों में जाकर छानबीन भी करेंगे। प्रियंका की डायरी में दो बैंक खातों के जिक्र मिला था। टाउन DSP ने IO को दोनों बैंक में जाकर गहन पड़ताल करने का निर्देश दिया है।घटना के बाद मृतक की मां शांति देवी ने पति समेत अन्य ओर दहेज हत्या का FIR दर्ज कराया था। लेकिन, पुलिस जांच में अब तक इसका ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पूरा मामला ब्लैकमेलिंग की तरफ घूम गया है। उसके मोबाइल पर एक नम्बर से ' कॉल मी' का मैसेज भी आया हुआ था। उस नम्बर के धारक की भी तलाश शुरू कर दी गयी है। इधर IO अनुज कुमार ने ITI कॉलेज और इसके आसपास का CCTV खंगाला। इस दौरान एक हल्की सी झलक प्रियंका की दिखी थी। उसमें वह मॉर्निंग वॉक करते हुए जा रही थी। ITI कॉलेज के अधिकांश कैमरे खराब बताये जा रहे हैं। इसलिये कोई ठोस साक्ष्य अब तक नहीं मिला है।काजी माेहम्मदपुर थाने की पुलिस ने घटना के दिन का गन्नीपुर इलाके में लगे कई CCTV फुटेज काे खंगाला है। इसमें प्रियंका माॅर्निंग वाॅक पर जाती हुई दिखी है। उसके आगे पीछे काेई दूसरा संदिग्ध नहीं दिखा है। लूटपाट में प्रियंका की हत्या को लेकर काेई साक्ष्य CCTV से नहीं मिल पाया है।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 15:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */