Hindi NewsInternationalAfghanistan Situation Reports Update; US Deploys B 52 Bombers As Taliban Capture Key Citiesअफगानिस्तान में जंग तेज: तालिबान ने कुंदुज शहर समेत देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया, अमेरिका ने मुकाबले के लिए B-52 बॉम्बर भेजेकाबुल 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकअफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ता जा रहा है। तालिबान ने रविवार तक कुंदुज समेत उत्तरी अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा कर लिया। देश के उत्तर में स्थित प्रोविंशियल कैपिटल सर-ए-पुल पर भी तालिबान कब्जा कर चुका है। इससे अफगान सरकार के सामने बड़ी मुश्किल आ गई है। इधर, तालिबान को रोकने के लिए अमेरिका ने अपने B 52 बॉम्बर और स्पेक्टर गनशिप अफगानिस्तान भेज दिए हैं।अमेरिकी B 52 बॉम्बर से एक बार में ही कई आतंकी ठिकानों पर एक साथ हमले किए जा सकते हैं।अमेरिका के B 52 बॉम्बर कतर के एक एयरबेस से उड़कर अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों के ऊपर उड़ान भर रहे हैं। इनसे कंधार, हेरात और लश्कर गाह के आसपास आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।अफगान एयरफोर्स भी कर रही तालिबान पर हमलेहेलमंद प्रोविंस के लश्करगाह इलाके में अफगान एयरफोर्स ने हवाई हमला किया जिसमें अल-कायदा से जुड़े 3 पाकिस्तानियों सहित 572 तालिबान आतंकवादी मारे गए। इस इलाके में शुक्रवार को हुए ऐसे ही हमले में अल-कायदा के 30 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।दुनियाभर में तालिबानी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शनतालिबानी हिंसा को पश्चिमी देशों ने गलत ठहराया है। दुनियाभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जर्मनी में अफगानी नागरिकों ने अफगान हिंसा में पाकिस्तान का हाथ होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। अफगानी नागरिक और सिविल सोसायटी एक्टिविस्ट अब्दुल बारी समंदर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।आतंकियों ने अफगान सुरक्षाबलों के हथियार लूटेसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आतंकियों के हाथ में अफगान सुरक्षा बलों के हथियार दिखाई दिए। आतंकियों ने जवज्जान प्रोविंस में मार्शल अब्दुल राशिद के घर से भी हथियार लूटे। वीडियो में तालीबानी लड़ाके राशिद के घर से लूटे गए AK-47 और बंदूकें लोड करते दिखे। यह घटना खवाजा दो खोह जिले की है।पाकिस्तान पर तालिबान की मदद का आरोपयह हवाई हमलें यूनाइटेड नेशन्स में अफगानी एम्बेसडर गुलाम इसाकजई के बयान के बाद हुए। जिसमें पाकिस्तान पर हथियारों की सप्लाई के जरिए तालिबानी आतंकियों के समर्थन का आरोप लगाया गया था। एम्बेसडर ने कहा कि उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं जिसे वह यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल को देने को तैयार है।यूनाइटेड नेशन्स में तालिबान की हिंसा का ब्यौरा देते हुए अफगानी एम्बेसडर गुलाम इसाकजई।शनिवार को कुंदुज जिले में तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के बीच भयंकर गोलीबारी हुई थी। इसमें 11 नागरिकों की मौत हो गई और 40 नागरिक घायल हो गए।
Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 10:53 UTC