अपनों की याद में 14 को एकजुट होगा झारखंड, दो मिनट का मौन व पौधे लगाकर दी जाएगी श्रद्धांजलि VIDEO - News Summed Up

अपनों की याद में 14 को एकजुट होगा झारखंड, दो मिनट का मौन व पौधे लगाकर दी जाएगी श्रद्धांजलि VIDEO


Jharkhand News Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana दैनिक जागरण की ओर से होने वाले कार्यक्रम का रांची में मुख्य आयोजन राम लखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में होगा। सांसद संजय सेठ डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु शिरकत करेंगे। यहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी।रांची, जासं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद पैदा हुए हालात के बीच दैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। सर्व धर्म प्रार्थना सभा के तहत लोगों से अपील की गई है कि वह बीमारी की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए आगामी 14 जून को दोपहर ग्यारह बजे दो मिनट का मौन रखें। जो जहां भी हैं, वहीं खड़े होकर मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दें। पूरे झारखंड प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक इस कार्यक्रम के जरिये कोरोना मृतकों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा। इसमें आम आदमी से लेकर मंत्री-विधायक तक शामिल हो रहे हैं।इस महामारी ने हमें पर्यावरण का भी महत्व बताया। पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिशन ऑक्सीजन संचालित किया जा रहा है। इसमें लोगों से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। 14 जून को अपने प्रियजनों की याद में पौधारोपण कर इसकी शुरुआत करें। अभियान को रांचीवासियों सहित पूरे झारखंड के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। दैनिक जागरण की अपील का समाज के विभिन्न वर्गों की तरफ से स्वागत किया गया है। प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य लोगों की तरफ से वीडियो संदेश जारी कर लोगों से श्रद्धांजलि देने की अपील की जा रही है।— Sujeet Kumar Suman (@sujeet_hzb) June 13, 2021मुख्य कार्यक्रम 14 जून को दोपहर ग्यारह बजे रांची के राम लखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहेंगे। अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ और जिले के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय शामिल होंगे। जिन लोगों ने महामारी में अपने प्रियजनों को खोया है, वैसे पीड़ित परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शिरकत कर अपने परिजनों की याद में पौधारोपण कर सकेंगे।जागरण के अभियान के साथ खड़ी हुई रांची, समाज के प्रमुख वर्गों की तरफ से वीडियो संदेशदैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए अभियान के साथ पूरी रांची खड़ी हो गई है। समाज के विभिन्न वर्गों की तरफ से वीडियो संदेश जारी कर लोगों से सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होने की अपील की गई है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वह कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए आगामी 14 जून को दोपहर 11:00 बजे 2 मिनट का मौन धारण करें।आइए, दैनिक जागरण के अभियान का हिस्‍सा बनें और 14 जून को 11 बजे कोरोना से मृत लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखें। आइए सुनें अभिनेता राजेश सिंह का संदेश...@JagranNews #Jharkhand pic.twitter.com/cYcf0e0lPk— Sujeet Kumar Suman (@sujeet_hzb) June 13, 2021आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत, आर्ट ऑफ लिविंग के जोनल कोऑर्डिनेटर पंचानंद सिंह, झारखंड बार काउंसिल के प्रवक्ता संजय कुमार विद्रोही, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद, पूर्व विधायक मांडर गंगोत्री कुजूर, शिक्षाविद कैलाश कुमार ने अभियान के समर्थन में अपना वीडियो संदेश जारी किया है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 13, 2021 07:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...