प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी का मध्य प्रदेश में बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है. रामखेलावन पटेल ने रामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता और रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष राम सुशील पटेल की रिहाई की मांग की, जिन्हें 28 जून को नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) देवकरण सोनी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में सवाल पूछे जाने पर बीजेपी के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा, "हमें अभी तक इस तरह के किसी भाषण के बारे में जानकारी नहीं मिली है." चौहान ने खुद इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब देने से परहेज करते हुए कहा, "ऐसे सवाल न पूछें." Video: पीएम की नसीहत के बाद आकाश विजयवर्गीय पर हो सकती है कार्रवाई
Source: NDTV July 04, 2019 06:11 UTC