अपकमिंग / साहो का प्रमोशन शुरू, फर्स्ट सॉन्ग पोस्टर साइको सैंया में दिखा प्रभास-श्रद्धा का किलर लुक - News Summed Up

अपकमिंग / साहो का प्रमोशन शुरू, फर्स्ट सॉन्ग पोस्टर साइको सैंया में दिखा प्रभास-श्रद्धा का किलर लुक


Dainik Bhaskar Jul 03, 2019, 07:55 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का फर्स्ट सॉन्ग जल्द ही रिलीज होने वाला है। खुद प्रभास ने इस पार्टी सॉन्ग का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें प्रभास और श्रद्धा का किलर लुक नजर आया है। फिल्म साहो 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।ये भी होंगे फिल्म में : सुजीत के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।तोड़ा रोहित शेट्‌टी का रिकॉर्ड : रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में गाड़ियां उड़ाने वाले एक्शन सीक्वेंस के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में साहो के डायरेक्टर सुजीत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित की फिल्मों में जहां एक दर्जन गाड़ियां ब्लास्ट में उड़ती थीं, वहीं साहो में सुजीत ने तकरीबन 5 ट्रक और 37 कारें एक्शन सीन में तबाह की हैं। साहो का एक्शन अवेंजर्स और ट्रांसफॉमर्स जैसी फिल्मों का एक्शन डिजाइन कर चुकी टीम ने डिजाइन किया है।तीन भाषाओं में शूट होने वाली पहली फिल्म: इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। हिन्दी, तेलुगु और तमिल भाषा में एक साथ शूट होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है। प्रभास और श्रद्धा खुद तीनों भाषाओं के सीन शूट कर रहे हैं। साहो श्रद्धा की पहली फिल्म है जो दक्षिण भारतीय भाषाओं में शूट हो रही है। इसलिए शूटिंग के दौरान कई बार जब वह तेलुगु शब्दों को गलत बोल जाती थीं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में प्रभास सही उच्चारण में उनकी मदद करते थे। इसी तरह जब प्रभास हिन्दी डायलॉग्स को गलत बोलते तो श्रद्धा उनका उच्चारण सही करवाती थीं।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 14:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */