Dainik Bhaskar Jan 24, 2020, 07:01 PM ISTहॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने हॉलीवुड स्टार्स विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की फिल्म ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ का प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। फिल्म 31 जनवरी को भारत में रिलीज होने जा रही है। रोहित ने फिल्म की एक छोटी क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर रोहित द्वारा पोस्ट वीडियो में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’की झलक दिखाई दी। वीडियो में रोहित कह रहे हैं कि, आप मेरी देसी पुलिस से तो मिल चुके कहा कि, अब वक्त है हमारी विदेशी पुलिस से मिलने का। यह हॉलीवुड की हिट सीरीज बैड बॉयज की तीसरी फिल्म है।रोहित के अलावा ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ का ट्रेलर ‘सूर्यवंशी’की कास्ट कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया।इससे पहले भी रोहित बैड बॉयज के बॉलीवुड रीमेक में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’27 मार्च को रिलीज होने जा ही है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 12:33 UTC