अनूठा बर्थडे सैलीब्रेशन: 17 साल की बच्ची ने गुल्लक तोड़कर कोरोना पीड़ितों के लिए दी मदद, जन्मदिन पर कलेक्टर को सौंपा 5100 रुपए का चैक - News Summed Up

अनूठा बर्थडे सैलीब्रेशन: 17 साल की बच्ची ने गुल्लक तोड़कर कोरोना पीड़ितों के लिए दी मदद, जन्मदिन पर कलेक्टर को सौंपा 5100 रुपए का चैक


Hindi NewsLocalRajasthanJaipur17 year old Girl Helps In Corona Victims By Breaking The Piggy Bank, Hand Over 5100 Rupees Check To The Collector On BirthdayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअनूठा बर्थडे सैलीब्रेशन: 17 साल की बच्ची ने गुल्लक तोड़कर कोरोना पीड़ितों के लिए दी मदद, जन्मदिन पर कलेक्टर को सौंपा 5100 रुपए का चैकजयपुर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना पीड़ितों के लिए सहायता राशि का जयपुर कलेक्टर को चैक सौंपते हुए।कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक बच्ची ने अपनी गुल्लक तोड़कर 5100 रुपए राज्य सरकार को दिए हैं। ये राशि बच्ची ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार को कोविड सहायता फंड के लिए दी है। खासबात ये है कि आज इस बच्ची का जन्मदिन भी है।12वीं कक्षा में पढ़ने वाली मोनिका राठौड़ का गुरुवार को अपना 17वां जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। राठौड़ ने अपनी पॉकेट मनी कोरोना काल से गुल्लक में जमा कर रही था। जन्मदिन पर उसने गुल्लक तोड़े और पैसे गिने, ये कुल 5100 रुपए हुए। यह राशि पिता को सौंपी और उनसे मुख्यमंत्री सीएम फंड के नाम चैक बनवाया। इसके बाद मोनिका ने ये पैसे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए देने का फैसला किया। अपने पिता राजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ वह जिला कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। उसने यह 5100 रुपए का यह चैक जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा को सौंपा। इस दौरान कलेक्टर ने मोनिका की पहल को खूब सराहा। वहीं मोनिका का कहना है कि उसके जन्मदिन पर हर बार हजारों रुपए बर्बाद होते थे, लेकिन इस बार टीवी चैनलों में कोरोना वायरस से परेशान लोगों को देखकर उसने ये निर्णय लिया। जन्मदिन में खर्च होने वाले पैसे को सीएम कोविड केयर फंड के लिए दिया। ये मेरे लिए सबसे बड़ा बर्थ डे गिफ्ट है।


Source: Dainik Bhaskar May 27, 2021 15:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...