अजित ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन राजनीति उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली. यह भी पढ़ें: अजित सिंह का PM मोदी पर वार- खुद की पत्नी को एक भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दियाअजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 में मेरठ के भडोला गांव में हुआ है. लखनऊ से बीएससी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आईआईटी खड़गपुर चले गए. जब उनके पिता चौधरी चरण सिंह की तबियत खराब रहने लगी तो वे भारत लौट आए. 2014 की हार के बाद उन्होंने आरएलडी का गढ़ माने जाने वाले बागपत से अपने बेटे जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को उतारा है, जबकि खुद मुजफ्फरनगर से चुनावी मैदान में हैं.
Source: NDTV May 10, 2019 07:56 UTC