अजय देवगन के घर के लगा चाहने वालों का तांता, एक्टर ने सेलिब्रेट किया अपना 57वां जन्मदिन बॉलीवुड स्टार Ajay Devgn के लिए फैंस की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली। उनके बर्थडे के मौके पर बड़ी संख्या में प्रशंसक सुबह से ही उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए और अपने पसंदीदा अभिनेता को खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फैंस हाथों में पोस्टर, बैनर और केक लेकर पहुंचे थे और “हैप्पी बर्थडे” के नारों से माहौल गूंज उठा। जैसे ही अजय देवगन घर से बाहर आए, उन्होंने हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर अपने चाहने वालों का अभिवादन किया, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Source: Navbharat Times April 02, 2026 18:04 UTC