पटना ब्यूरो: श्रीकृष्णा खेल मैदान पर जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के चौथे दिन अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायगो केयर परफैक्टस को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायगो की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना सकी, जिसमें अभि नारायण ने 31 रन बनाए, जबकि अगस्त्या के लिए अचित्या तेजस दिव्यांश और शौर्य ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने कप्तान अभिनव के नाबाद 56 और वेद नारायण के नाबाद 26 रन की बदौलत 16.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया, अभिनव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में कुसुमराज टाइगर्स ने महाविद्या योद्धास को 26 रन से हराया। टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए, जिसमें यश राज (37), ऋषभ (36) और वेदांत वरुण (26) का योगदान रहा। जवाब में महाविद्या योद्धास 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन ही बना सकी, जहां शशांक शेखर ने 41 रन बनाए, जबकि यश राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Source: Dainik Jagran March 26, 2026 06:54 UTC