आम आदमी ऐसे भेज सकता है सुझाव अगर आप बजट को लेकर कोई सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने खास व्यवस्था की हुई है। सरकार की तरफ से MyGov प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट यानी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिस पर देश का कोई भी नागरिक बजट को लेकर अपना सुझाव दे सकता है। आप सीधे इस लिंक पर क्लिक कर के भी अपना सुझाव दे सकते हैं। ध्यान रहे कि सुझाव देने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।सबकी राय लेकर ही बनता है बजट सरकार आम नागरिकों से तो उनका सुझाव मांग ही रही है, साथ ही बजट तैयार करते समय वित्त मंत्रालय देश के तमाम सेक्टर्स से राय लेता है। वित्त मंत्रालय उद्योग चैंबर्स, किसान संगठन, विभिन्न तरह के कारोबार से जुड़े संगठन, कर्मचारी संगठन, राजनीतिक दल सभी की सलाह लेने के बाद ही बजट तैयार करता है। जो भी सुझाव सरकार को पंसद आते हैं, उन्हें बजट में जगह दी जाती है।
Source: Navbharat Times November 16, 2020 10:07 UTC