अगले महीने FATF की ग्रे-लिस्ट से बाहर निकल सकता है पाकिस्तान, भारत के लिए टेंशन - News Summed Up

अगले महीने FATF की ग्रे-लिस्ट से बाहर निकल सकता है पाकिस्तान, भारत के लिए टेंशन


अगले महीने FATF की ग्रे-लिस्ट से बाहर निकल सकता है पाकिस्तान, भारत के लिए टेंशननई दिल्ली, प्रेट्र। अपने सदाबहार दोस्त चीन और कुछ पश्चिमी देशों के सहयोग से पाकिस्तान (Pakistan) अगले महीने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे-लिस्ट (FATF Grey List ) से बाहर निकल सकता है। गुरुवार को एक भारतीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।हाल में चीन की राजधानी बीजिंग में हुई एफएटीएफ की बैठक में पाकिस्तान ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की और एफएटीएफ के वर्तमान चेयरमैन चीन, तुर्की, मलेशिया और कुछ पश्चिमी देशों का समर्थन हासिल कर लिया। इस घटनाक्रम से वाकिफ एक अधिकारी ने बताया, 'एफएटीएफ की अगली प्लेनरी बैठक फरवरी में पेरिस में होगी और पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट से निकलने और व्हाइट लिस्ट में जाने के लिए 39 में से सिर्फ 12 मतों की जरूरत है। इस बात की काफी संभावना है कि इस्लामाबाद को ग्रे-लिस्ट से निकलने के लिए पर्याप्त समर्थन मिल जाएगा।'अधिकारी के मुताबिक अगर पाकिस्तान ग्रे-लिस्ट से बाहर आ गया तो यह भारत के लिए चिंता का विषय होगा। इसके बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय यूनियन से वित्तीय सहायता पाने में आसानी होगी।इससे पहले एफएटीएफ की ग्रे सूची में डाले जाने से परेशान पाकिस्तान ने अमेरिका से वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स की ग्रे सूची से हटाने का आग्रह किया था। बता दें कि एफएटीएफ आतंकी वित्तपोषण और वैश्विक धन शोधन (money laundering) पर नजर रखता है।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 02:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */