अक्षय कुमार के सीने से खून निकलता देख दहल गईं सास डिम्पल, और फिर... - News Summed Up

अक्षय कुमार के सीने से खून निकलता देख दहल गईं सास डिम्पल, और फिर...


मुंबई। आज एक अप्रैल है यानि अप्रैल फूल का दिन लेकिन हम आपको जो ख़बर बताने जा रहे हैं उसका इस मूर्ख बनने-बनाने के दिवस से कोई लेन देन नहीं है। ये खिलाड़ी अक्षय कुमार का अपनी सास डिम्पल कपाडिया के सामने किया हुआ प्रैंक है जिसे देख कर उनके होश ही उड़ गए थे।हाल ही में हुए एक स्टाइल अवॉर्ड समारोह में अक्षय कुमार पहुंचे थे और स्टेज पर उनके साथ उनकी सास डिम्पल और पत्नी ट्विंकल भी आई थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि अक्षय की सफ़ेद शर्ट पर कुछ लाल रंग बह रहा है। दिल के पास खून देख कर उनके काटों को खून ही नहीं था। हालत कुछ पल के लिए ख़राब हो गई।दरअसल इस अवॉर्ड समारोह के दौरान सनी लियोनी और डिम्पल को एक साथ स्टेज पर बुलाया गया था। उन्हें अक्षय कुमार को इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश मेल (जूरीचॉइस) का अवॉर्ड देना था l जब डिम्पल को वो अवॉर्ड अक्षय को देने के लिए कहा गया तो उन्होंने देखा कि अक्षय दर्द से कराह रहे हैं और उनके शर्ट से लाल रंग बह रहा है।अक्षय दिखाना चाह रहे थे कि उनके दिल के पास से खून बह रहा है और ये देख कर सास के साथ ऑडियंस में बैठी ट्विंकल भी एक पल के लिए सिहर उठीं। लेकिन इससे पहले कोई हाय-तौबा मचती, अक्षय ने मामला संभाला और बताया कि ये सब एक मज़ाक था। इतना ही नहीं उन्होंने सासू माँ को गले लगा लिया जो इस बात को देख कर बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं थीं।अक्षय कुमार अपनी सास के साथ हमेशा ही खुलकर बातें किया करते हैं और ऐसा नज़ारा हमने इससे पहले ट्विंकल की बुक लॉन्च के दौरान देखा भी था।अक्षय कुमार वाकई में ट्रेंडसेटर हैं और हर साल अलग अलग तरह की फिल्में करने की कोशिश करते रहते हैं। इस साल बैटल ऑफ सारागढ़ी पर उनकी फिल्म केसरी रिलीज़ हुई है। फिल्म मंगल पर जाने की कहानी पर मिशन मंगल आएगी। सुपरहिट कॉमेडी सीरीज़ हाउसफुल 4 भी आने वाली है। करीना कपूर के साथ गुड न्यूज़ भी आयेगी। आगे चल कर वो सूर्यवंशी और पृथ्वीराज चौहान में भी दिखाई देंगे।यह भी पढ़ें: Kesari Box Office: रविवार की शानदार कमाई के साथ Akshay Kumar एक और रिकॉर्ड की ओरPosted By: Manoj Khadilkar


Source: Dainik Jagran April 01, 2019 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */