अक्षय कुमार (Akshay Kuamr) की नागरिकता के विवाद (Citizenship Row) को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है. बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नागरिकता का विवाद पीएम मोदी के गैर राजनीतिक इंटरव्यू के बाद विवादों में आया. गौर हो कि अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को मिले पुरुस्कारों पर भी विवाद बढ़ गया है. उन्होंने कहा था कि यह सच है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है लेकिन मैं पिछले सात सालों से कनाडा नहीं गया हूं. अक्षय ने कहा था कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस तरह की वजह से भी कभी मुझे आलोचनाओं का शिकार होना पड़ेगा.
Source: NDTV May 05, 2019 11:37 UTC