नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक की कार को टक्कर मारने का आरोपित एसएएफ कर्मी का बेटा निकला। रांझी पुलिस ने आरोपित बड़ा पत्थर के मनमोहन नगर निवासी मनीष धनधारिया को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना के बाद आरोपित ने कार को घर में छिपा दिया था। पुलिस ने घर में खड़ी उसकी कार भी बरामद कर ली है। आरोपित मनीष के पिता एसएएफ की रांझी स्थित छठवीं बटालियन में पदस्थ हैं। राज्यसभा सांसद बाल्मीक 20 फरवरी को कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 7788 से रांझी में अपने आवास जा रही थी। उनकी कार रात को लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही गोकलपुर के लक्ष्मी मंदिर के पास पहुंची, तभी पीछे पहुंची एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दिया।दुर्घटना के बाद खमरिया की ओर भागा शातिर चालक दुर्घटना के बाद कार चालक तेजी से वाहन चलाते हुए खमरिया की ओर भाग गया था। दुर्घटना के समय कार में राज्यसभा सांसद के साथ ही उनका सुरक्षा कर्मी और निज सहायक भी था। दुर्घटना में कार का एक भाग क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन गनीमत यह रही कि उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची। दुर्घटना के बाद से पुलिस लगातार कार और आरोपित चालक की तलाश कर रही थी। लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आरोपित कार चालक मनीष शातिर था। उसने दुर्घटना के समय पहचान लिया था कि जिस वाहन को टक्कर मारा है, उसमें राज्यसभा सांसद सवार हैं। पुलिस उसे ढूंढेगी, इस डर से बचने के लिए वह अलग रास्ते से घर पहुंचा। फिर कार को घर में पार्क किया और कवर से ढक कर रख दिया। दुर्घटना के बाद से कार घर पर ही खड़ी थी।

March 02, 2026 22:23 UTC

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। मप्र कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा के बाद डाटा विश्लेषण के दौरान विरियाखेड़ी स्थित रतलाम पब्लिक स्कूल केंद्र के 12 अभ्यर्थियों पर शंका हुई थी। इसके बाद टीम ने केंद्र के सीसीटीवी परीक्षण में अनियमितता पाई। मंडल ने 12 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त करते हुए भोपाल के एमपी नगर थाने में जीरो पर प्रकरण दर्ज कराया। रविवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र में मामले में असल प्रकरण दर्ज किया गया।सीसीटीवी और डाटा विश्लेषण से खुली पोल पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को कर्मचारी चयन मंडल के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 के संबंध में एमपी नगर थाना भोपाल को प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। घटनास्थल थाना औद्योगिक क्षेत्र का रतलाम पब्लिक स्कूल होने से थाना एमपी नगर में जीरो पर एफआइआर पंजीबद्ध कर मूल पंजीयन के लिए थाने औद्योगिक क्षेत्र को प्रेषित की गई।

March 02, 2026 22:16 UTC

Preparation and attack6After the confirmation, United States forwarded the intelligence with Israel, which prepared the strike targeting Iran’s top leaders, Khamenei and others, the Times reported. Around after two hours, long-range missiles launched by Israeli Air Force jets struck the compound in Tehran. Senior national security officials were reportedly collected in one building, while Khamenei was in a nearby building. The Wall Street Journal reported that around 30 bombs were dropped on the compound during the assault. With him senior officials like, Ali Shamkhani, head of Iran’s Supreme National Security Council, Aziz Nasirzadeh, Iran’s Defence Minister, and Mohammad Pakpour, Commander of the IRGC Ground Forces have been reportedly dead.

March 02, 2026 21:56 UTC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की राजनीति में भूचाल आ गया है। रविवार को इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। वे ईरान के सबसे ताकतवर नेता थे। 1979 में आयतुल्लाह खुमैनी के नेतृत्व में ईरानी क्रांति के बाद संविधान में सर्वोच्च नेता का पद अस्तित्व में आया। खुमैनी ने 3 दिसंबर 1979 से साढ़े नौ साल तक इस पद को संभाला। 1989 में उनके निधन के बाद खामेनेई को चुना गया। खामेनेई ने 28 फरवरी 2026 तक साढ़े 36 वर्षों तक ईरान के सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी निभाई।किसे बनाया गया अंतरिम सुप्रीम लीडर? ईरानी संविधान के अनुच्छेद 111 के अनुसार, सर्वोच्च नेता की मौत पर नए चुनाव तक एक अस्थायी परिषद देश का नेतृत्व संभालती है। इसमें राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और संरक्षक परिषद का एक न्यायविद शामिल होता है। वर्तमान में अलीरेजा अराफी को इस परिषद में न्यायविद के रूप में चुना गया। इस परिषद के पास पूरा अधिकार नहीं हैं। इसमें पांच प्रमुख मामलों में फैसले तीन-चौथाई बहुमत से ही लागू होते हैं।ये मामले हैं सिस्टम की सामान्य नीतियां निर्धारित करनाजनमत संग्रह जारी करनायुद्ध या शांति की घोषणाराष्ट्रपति पर महाभियोगशीर्ष सैन्य कमांडरों की नियुक्ति या बर्खास्तगी अलीरेजा अराफी अब परिषद के न्यायविद सदस्य हैं, और वे राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और मुख्य न्यायाधीश गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ मिलकर अंतरिम नेतृत्व संभालेंगे। हालांकि सोमवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अराफी की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।कैसे चुने जाते हैं सुप्रीम लीडर? ईरानी संविधान के अनुसार केवल आयतुल्लाह स्तर के धार्मिक नेता को ही सर्वोच्च पद सौंपा जाता है। हालांकि, खामेनेई के चुनाव के समय कानूनों में संशोधन कर उन्हें यह पद दिया गया था। चुनाव 88 सदस्यीय सर्वोच्च नेता परिषद करती है, जिसके सदस्य हर आठ साल में चुने जाते है।पिछला चुनाव 2016 में हुआ था। उम्मीदवारों को संरक्षक परिषद की मंजूरी जरूरी है, जिसके सदस्य सर्वोच्च नेता द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। परिषद के वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद अली मोहिदी करमानी हैं, जबकि हाशिम हुसैनी बुशेहरी और अली रजा उर्फी उपाध्यक्ष हैं।बैठक के लिए दो-तिहाई सदस्य (59) जरूरी हैं, और चुनाव में उपस्थित सदस्यों के दो-तिहाई वोट चाहिए। एक विशेष आयोग उम्मीदवारों की योग्यता जांच करता है, जिसमें अहमद हुसैनी खोरासानी, अली रजा उर्फी, मोहम्मद रजा मद्रासी यजदी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। चुनाव की कोई निश्चित समयसीमा नहीं है, लेकिन इतिहास से पता चलता है कि खुमैनी की मौत के बाद मात्र घंटों में फैसला हो गया था।सर्वोच्च नेता की शक्तियां ईरानी संविधान के अनुच्छेद 57 के तहत विधायिका, न्यायपालिका और प्रशासन सर्वोच्च नेता के अधीन काम करते हैं। वे संरक्षक परिषद के छह सदस्य मनोनीत करते हैं, मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हैं, सामान्य रणनीति बनाते हैं, जनमत संग्रह कराते हैं, सशस्त्र बलों के कमांडर नियुक्त करते हैं, युद्ध घोषित करते हैं, और राष्ट्रपति को बर्खास्त कर सकते हैं। वे क्षमादान भी दे सकते हैं और शक्तियां सौंप सकते हैं।सेना का सर्वोच्च कमांडर ईरान की सेना में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स, थलसेना, नौसेना, वायुसेना और कुद्स फोर्स शामिल हैं। सर्वोच्च नेता इनके सर्वोच्च कमांडर हैं। इसके अलावा, एक करोड़ से अधिक बसीज स्वयंसेवक हैं, जिनकी स्थापना खुमैनी ने की। बसीज अब रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का हिस्सा है, और इसके प्रमुख की नियुक्ति भी सर्वोच्च नेता करते हैं।कौन बनेगा उत्तराधिकारी? सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनका उत्तराधिकारी किसे बनाया जाए?अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम इस रेस में सबसे आगे था। मुजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने बैन लगाया हैं। मुजतबा पर आरोप है कि उन्होंने 'अपने पिता की क्षेत्रीय स्तर पर अस्थिरता पैदा करने वाली महत्वाकांक्षाओं और दमनकारी घरेलू उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई थी।'मुजतबा को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद, मुजबता की उम्मीदवार और मजबूत हो गई है। इससे पहले तह रईसी को प्रमुख दावेदार माना जाता था। उनकी एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। मुजतबा के अलावा भी कई उम्मीदवार हैं।

March 02, 2026 21:29 UTC

बिजनेस डेस्क। सफलता का पैमाना हर किसी के लिए अलग होता है। जहां लोग लाखों की नौकरी का सपना देखते हैं, वहीं विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने ₹1 करोड़ सालाना के जॉब ऑफर को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें अपना खुद का साम्राज्य खड़ा करना था। आज विनीता प्रीमियम मेकअप ब्रांड 'शुगर कॉस्मेटिक्स' (Sugar Cosmetics) की सीईओ और को-फाउंडर हैं, जिसकी वैल्यू ₹4000 करोड़ से अधिक है।1983 में गुजरात के आणंद में जन्मीं विनीता पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (RK Puram) से स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और फिर IIM अहमदाबाद से एमबीए किया। मात्र 23 साल की उम्र में एक इन्वेस्टमेंट बैंक ने उन्हें ₹1 करोड़ का ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने मुंबई जाकर उद्यमिता (Entrepreneurship) की कठिन राह चुनी।₹10 हजार के वेतन पर गुजारा और शुरुआती असफलताएंकरोड़ों का ऑफर छोड़ने के बाद विनीता का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपनी पहली कंपनी 'Quetzal' (बैकग्राउंड वेरिफिकेशन स्टार्टअप) शुरू की, जो सफल नहीं रही। इस दौरान उन्होंने बेहद कम संसाधनों में ₹10 हजार प्रति माह पर भी गुजारा किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने 'Fab Bag' नाम से ब्यूटी सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म शुरू किया। हालांकि यह भी अपेक्षित सफलता नहीं पा सका, लेकिन इसने विनीता को भारतीय ब्यूटी मार्केट की गहरी समझ दी।ऐसे मिला ₹4000 करोड़ का आइडियापिछले स्टार्टअप्स की विफलताओं से सीख लेते हुए विनीता ने साल 2015 में अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर 'शुगर कॉस्मेटिक्स' की नींव रखी। उन्होंने भारतीय त्वचा (Indian skin tones) के अनुकूल प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित किया।"विनीता की सफलता का राज उनकी बेहतर प्लानिंग और हार न मानने का जज्बा रहा।"मार्केटिंग और विस्तार की रणनीतिशुगर कॉस्मेटिक्स ने शुरुआत में सोशल मीडिया और अपने मोबाइल ऐप के जरिए युवाओं के बीच पैठ बनाई। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सफलता मिलने के बाद कंपनी ने रिटेल मार्केट (ऑफलाइन स्टोर्स) में एंट्री की। आज यह ब्रांड न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।

March 02, 2026 21:23 UTC





जागरण संवाददाता, लखीमपुर। शहर की बेटी अनन्या पांडे लगभग दो सौ भारतीयों के साथ सोमवार की शाम स्वदेश लौटने के लिए उड़ान भर चुकी हैँं। एयर होस्टेस अनन्या के पिता उमेश पांडेय ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री, विदेश मंत्री, रक्षामंत्री और सीएम योगी को एक्स पर पोस्ट कर अपनी बेटी की सकुशल वतन वापसी की गुहार की थी।शहर के मुहल्ला राजगढ़ में रहने वाली अनन्या पांडेय ने 28 फरवरी की अल सुबह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 1448 ने हैदराबाद से आबूधाबी के लिए उड़ान भर थी। मगर रविवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब इंडिगो की ये फ्लाइट दुबई के आबूधाबी पहुंची तो वहां इमरजेंसी लग चुकी थी। इन सभी क्रू मेंबर को आबूधाबी के एक होटल में सुरक्षित कराया गया था।परेशान थे परिजन ये खबर जब उसके स्वजन को लगी तो वह सभी परेशान हो गए। पूरा परिवार बेटी के लिए प्रार्थना करने लगा। इधर पिता उमेश पांडेय ने बेटी की सलामती के लिए देश के पीएम से लेकर यूपी के सीएम तक सभी से एक्स पर पोस्ट डालकर बेटी की सकुशल वापसी की मांग की थी।

March 02, 2026 21:19 UTC

As stated in numerous official statements, by the end of 2025, Ukraine’s air defence capabilities had been significantly depleted as it tried to counter the drone threat from the skies. A central concern for Ukraine has been Russia’s increasing production of long-range attack drones that it has used in mass attacks to strike targets in Ukraine. The war in Iran now could potentially upend that supply-side support to the Russians, at least temporarily. The longer the war in Iran drags on, the higher the chances that support for Russia on drone supplies could be impacted. Iran and Russia are strengthening their partnership through collaboration on Unmanned Aerial Systems (UAS) development and deployment”.

March 02, 2026 20:47 UTC

A crash in China, the world's largest electric vehicle producer for a decade, has brought attention back to the ‘intelligence’ of intelligent cars. A Lynk car crashed into a highway guardrail when it misinterpreted a voice command to turn off reading lights at the back and instead shut the headlights. By the time the news went around the world, the company had pushed a software update that made headlight decisions manual-only. It follows a number of accidents reported by autonomous vehicle users that have made them question the technology’s viability. To each one’s own route.

March 02, 2026 20:39 UTC

The US-Israel war on Iran is now rippling through India’s trade, manufacturing and agriculture sectors, with rising freight costs, insurance premiums and shipping disruptions threatening key imports and exports. The conflict may disrupt India's imports of edible sunflower oil and key fertiliser inputs, industry bodies have warned, adding that exports of agricultural commodities to the Middle East and Europe could also be affected. The broader economy is expected to face oil price volatility and macroeconomic spillovers from the escalating crisis, analysts said, though India’s oil supply chain does not yet face structural insecurity. Market analytic firm Kpler's vessel-tracking data showed that 2.5–2.7 million barrels per day, or about 50 per cent of India’s crude imports, transit the Strait of Hormuz, largely sourced from Iraq, Saudi Arabia, the UAE and Kuwait. Analysts said continued volatility in West Asia could keep bullion prices elevated, especially if crude prices remain high and risk sentiment weakens further.

March 02, 2026 20:37 UTC

लेखक के बारे में पूनम पाण्डे पूनम पाण्डे नवभारत टाइम्स के नेशनल ब्यूरो में डिप्टी ब्यूरो चीफ हैं। बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राष्ट्रीय राजनीति के साथ ही इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और रक्षा मामले कवर करती हैं। साल 2014 से देश की संसद भी कवर कर रही हैं। नवभारत टाइम्स से पहले सीएनबीसी आवाज और आजतक न्यूज चैनल में काम कर चुकी हैं। कुमांऊ यूनिवर्सिटी, नैनीताल से ऑर्गेनिक केमेस्ट्री में M.Sc करने के बाद IIMC (New Delhi Campus) से रेडियो-टीवी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमए किया। चेवनिंग फेलो (Chevening Fellow) हैं, जो यूके (United Kingdom) के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डिवेलपमेंट ऑफिस (FCDO) की फेलोशिप है।... और पढ़ें

March 02, 2026 20:28 UTC

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम सब्जी मंडी में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। सीवर चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से नगर निगम के दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई है।कैसे हुआ हादसा? राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, नगर निगम के सफाई कर्मचारी सक्शन टैंकर लेकर शाम करीब 6:30 बजे चोइथराम मंडी गेट पर सीवर सफाई के लिए पहुंचे थे। सफाई के दौरान सक्शन टैंकर का पाइप निकालते समय उसका एक टुकड़ा दुर्घटनावश सीवर टैंक के अंदर गिर गया। उसी टुकड़े को बाहर निकालने के लिए करण और अजय एक-एक कर टैंक के भीतर उतरे, लेकिन वहां मौजूद अत्यधिक जहरीली गैस के कारण वे बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी जान चली गई।

March 02, 2026 19:59 UTC

डिजिटल डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए स्थानीय प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने और कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में हालिया सैन्य घटनाक्रम का असर भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। खासतौर पर धार्मिक सभाओं या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान विदेशी घटनाओं का उल्लेख होने से संवेदनशील माहौल बन सकता है। मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे किसी भी संभावित अशांति को रोकने के लिए खुफिया समन्वय मजबूत करें और समय रहते हस्तक्षेप सुनिश्चित करें।भड़काऊ भाषणों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर एडवाइजरी में उन व्यक्तियों और समूहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, जो सांप्रदायिक भावनाएं भड़का सकते हैं। खासतौर पर कट्टरपंथी उपदेशकों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को समय रहते रोका जा सके। सरकार ने खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीयों की मौजूदगी को देखते हुए संयम बरतने और स्थिति पर सतत निगरानी रखने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार हालात का आकलन जियोपॉलिटिकल और घरेलू दोनों दृष्टिकोण से कर रही है।

March 02, 2026 19:54 UTC

Dubai Airports had confirmed that a limited number of flights will resume from the evening of March 2 at Dubai International Airport (DXB) and Dubai World Central - Al Maktoum International Airport (DWC). “Emirates will begin operating a limited number of flights commencing on the evening of 2 March. We are accommodating customers with earlier bookings as a priority, and those who have been rebooked to travel on these limited flights will be contacted directly by Emirates. All other flights remain suspended until further notice. However, flights to Bahrain, Kuwait, Qatar, Saudi Arabia and the UAE remain suspended until late March 3.

March 02, 2026 19:22 UTC

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर से पाटन सड़क जो टूलेन है, उसको फोरलेन बनने में किसी भी तरह से भू-अर्जन की जरूरत नहीं होगी। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन ने जो इसकी मार्ग सीमा का आकलन किया है उसके अनुसार सड़क में मौजूदा समय में 26 मीटर यानी 85 फीट तक हिस्सा खाली है। कुछ बस्तियों में छोड़कर कहीं भी इसमें विशेष तरह से मार्ग सीमा में बाधा नहीं है। वैसे मास्टर प्लान के अनुसार यह पुराना स्टेट हाईवे-15 चौड़ाई में 80 फीट है।इसको यदि 80 फीट चौड़ा फाेरलेन बनाया जाएगा तो भूमि का किसी भी तरह का पेंच इसमें सामने नहीं आयेगा। एमपीआरडीसी के अनुसार सड़क का लोक निर्माण के बजट में बीते साल अनुमोदन मिल चुका है। 140 करोड़ से इसको फोरलेन बनना है। भोपाल से अन्य स्तर पर कमेटी की अनुमति मिलते ही इसमें टेण्डर जैसी प्रक्रिया भी आरंभ हो सकती है। बता दें कि सड़क 2016 में 100 करोड़ की लागत से 30 फीट चौड़ी बनाई गई थी। इसमें माढ़ोताल से पाटन बायपास तक 50 फीट चौड़ी इसके आगे टूलेन है। पिछले अपग्रेडेशन में जबलपुर की सीमा से पाटन, शहपुरा तक सड़क बनाई गई है।एक नजर इस परसड़क 140 करोड़ से डिवाइडर के साथ फोरलेन बनेगीलोक निर्माण बजट में बीते साल इसकी अनुमति मिली हैभोपाल में अभी समिति स्तर की और प्रोसेस बाकीसड़क में भू-अर्जन की किसी तरह जरूरत नहीं85 फीसदी हिस्सा खाली जिसमें सड़क चौड़ी हो सकेगीदमोह-सागर जाने के लिए सबसे उपयोगीजबलपुर-पाटन सड़क अभी दमोह, सागर और आगे उत्तर प्रदेश तक जाने के लिए सबसे उपयोगी मार्ग है। हाईवे-34 जबलपुर से दमोह सड़क के जर्जर होने पर ज्यादातर लोग इसी स्टेट हाईवे का उपयोग करते हैं। जबलपुर से पाटन सड़क अभी बेहतर हालत में है जिसमें ट्रैफिक औसत से ज्यादा है। इस मार्ग में व्यावसायिक वाहनों पर टोल लिया जाता है। लोगों का कहना है कि इस सड़क को जल्द से जल्द फोरलेन बनना चाहिए, ताकि लोगों को पूरी राहत मिल सके।जाम से मिल सकती है मुक्तिमटर वाले सीजन में अभी कृषि उपज से भरे वाहन इस मार्ग से निकलते हैं तो टूलेन सड़क में परेशानी का सामना करना पड़ता है। माढ़ोताल से पाटन बायपास तक शहर का विस्तार हो चुका है उसके बाद पाटन बायपास चौराहे से भी आगे नई बसाहट लगातार हो रही हैं। इन सब को देखते हुये इसको रिंग रोड से जोड़ते हुये फोरलेन करने का निर्णय लिया गया है।

March 02, 2026 19:11 UTC

Tehran and its allies retaliated with missile and drone attacks targeting Israel, Gulf states and key energy infrastructure, raising fears of a wider regional conflict. The killing of Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei has further deepened uncertainty, with no clear diplomatic off-ramp in sight. ADVERTISEMENTThe US said its campaign aims to dismantle Iran’s missile capabilities, naval assets and nuclear programme, while also curbing support for allied militant groups such as Hezbollah. Iran, which has long warned it would widen any conflict, followed through with attacks across the region. Israel reported missile strikes in multiple locations, killing 11 people.

March 02, 2026 18:43 UTC