Hindi NewsNationalIMD Weather Photos Update; Rajasthan Bihar Jharkhand UP MP Cold Wave | Kashmir Snowfallराजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे: हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहींनई दिल्ली/भोपाल/शिमला/लखनऊ/जयपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है।हालांकि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।इधर, पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी से। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।हिमाचल प्रदेश में 42 दिन बाद स्कूलों का विंटर वेकेशन खत्म हो गया है। यहां गुरुवार से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है।जम्मू कश्मीर में मंगलवार-बुधवार को कुछ जगहों पर बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 9 दिन तक प्रदेश में कहीं भी भारी बर्फबारी नहीं होगी।मौसम की 4 तस्वीरें…जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार-बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद गाड़ियों पर बर्फ जम गई।बुधवार की बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बार फिर नजारे बेहद खूबसूरत दिखाई दिए।जम्मू-कश्मीर के तंगधार में सेना ने बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया।बर्फबारी के बाद टूरिस्ट स्कीइंग के लिए उत्तराखंड के मुनस्यारी पहुंचे।अगले दो दिन का मौसम…13 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कोहरा काफी कम होगा।हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कोहरा काफी कम होगा। 14 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना बहुत कम, मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है।राज्यों से मौसम की खबरें…राजस्थान: 25 शहरों में रात का तापमान बढ़ा, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्मप्रदेश में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य के 25 शहरों का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। यहां पारा 31° तक पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…मध्य प्रदेश: बादलों के कारण तापमान घटा, 5 दिन में दो सिस्टम एक्टिव होंगेवेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बुधवार को बादल छाए रहे। जिससे दिन का तापमान घट गया। अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। खासकर देर रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…हिमाचल प्रदेश: 10 शहरों में तापमान 5॰C से कम, 16 से बारिश-बर्फबारी के आसारप्रदेश के मैदानी इलाकों में आज कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। कल्पा में माइनस 1.5॰, कुकुमसैरी माइनस 6.3॰ और ताबो माइनस 5.7॰ रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…उत्तराखंड: गंगोत्री में पारा माइनस 21°C, मुनस्यारी में रिकॉर्ड तोड़ सर्दीप्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और सर्दी असर बरकरार रहेगा। इधर, प्रदेश के 9 शहरों बद्रीनाथ, गंगोत्री, हर्षिल, हेमकुंड, केदारनाथ, यमुनोत्री, औली, आदि कैलाश, और मुनस्यारी में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…उत्तर प्रदेश: 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 5 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंसराज्य में मौसम के किसी नए सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि 5 दिन बाद यानी 17 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…बिहार: बगहा में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री चढ़ेगा पाराप्रदेश में सुबह-शाम ठंड हो रही है। 18 फरवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि आज बगहा में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। पटना में भी सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दिन में तेज धूप निकली थी। पढ़ें पूरी खबर…हरियाणा: 13 जिलों में 25°C से ऊपर तापमान, कड़ाके की सर्दी से राहतहल्की बारिश होने के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को हरियाणा के 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 29.2 डिग्री पलवल में रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…झारखंड: कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे, 2–3°C तक घटेगा तापमानप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…पंजाब: तेज धूप से ठंड घटी, 16-17 को बारिश की संभावनापंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है। इससे ठंड कम हो गई है। हालांकि 16 और 17 को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की सं

February 12, 2026 00:03 UTC

संक्षेप: पटना के मशहूर शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई। बेऊर थाने की महिला दारोगा रजनीगंधा को सस्पेंड कर दिया गया। पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।बिहार की राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी मिली है। नौबतपुर में एक किसान को अपराधियों ने गोली मार दी। पटना शहर से अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग को तुरंत हटाया जाएगा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बेऊर थाने की महिला दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार, 11 फरवरी 2026 को पटना की बड़ी खबरें यहां देखें-कोचिंग में घुसकर गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी अदम्य अदिति गुरुकुल के संचालक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की शाम 4 बजे के करीब गोपाल मार्केट स्थित उनके कोचिंग संस्थान के भीतर घुसकर गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद से गुरु रहमान और उनका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीरबहोर थाने में की है। घटना कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।शराबी को थाने से छोड़ने पर महिला दारोगा सस्पेंड बेऊर थाने में तैनात महिला दारोगा रजनीगंधा को बुधवार को एसपी ने निलंबित कर दिया। पकड़े गए शराबी को थाने से छोड़ने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने महिला दारोगा पर निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में पकड़े गए व्यक्ति को नियमों के तहत थाने लाया गया था, लेकिन बाद में उसे बिना उचित कार्रवाई के पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। जब बेऊर थानेदार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी इससे अगवत कराया। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने महिला दारोगा को निलंबित कर दिया।24 घंटे में हटाए जाएं अवैध होर्डिंग और पार्किंग : डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम सह नगर विकास मंत्री विजय सिन्हा ने पटना शहर से अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग 24 घंटे के भीतर हटा दिए जाएं। अवैध पार्किंग भी तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के नाम पर चल रही माफियागिरी अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पटना सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी बुधवार को एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस कारण अदालत में कामकाज ठप हो गया। हालांकि, बम की सूचना अफवाह निकली। सोमवार को भी पटना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। बीते एक साल में यह छठा मामला है। कोर्ट परिसर में बम की सूचना से न्यायिक कार्य नहीं हो सके, इस कारण सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई भी टल गई। लगभग 1 हजार केस की सुनवाई बुधवार को नहीं हो पाई।नौबतपुर में किसान को गोली मारी पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार को अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बिरजू शर्मा (45 ), पिता स्व. रामाशीष शर्मा, इब्राहिमपुर के रूप में हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा बरामद हुए।

February 11, 2026 23:53 UTC

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर के सघन व्यावसायिक क्षेत्रों में खम्भों में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। खम्भों में शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के तारों में आग लग सकती है, जो सामने स्थित दुकानों और मकानों को अपनी चपेट में ले सकती है। ऐसा ही हादसा 23 दिसंबर को सुपर मार्केट में हो चुका है, जहां पर बिजली के तार से होते हुए सामने स्थित मोबाइल शॉप और मकान में आग लग गई थी।गनीमत यह थी कि इस अग्नि हादसे में जनहानि नहीं हुई। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने खम्भों से बिजली के तार हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं शुरू की है।दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि सुपर मार्केट, गंजीपुरा, लार्डगंज थाना, घमंडी चौक, कमानिया गेट, सराफा, कोतवाली, मिलौनीगंज, नरघैया, मुकादमगंज, तुलाराम चौक, अंधेरदेव, करमचंद चौक और गलगला क्षेत्र में लगे खम्भों में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। एक खम्भे से 20 से 25 सर्विस लाइनें गई हुई हैं।सर्विस लाइन के नीचे इंटरनेट के तारों के गुच्छे लटके हुए हैं। बिजली के ज्यादातर खम्भे दुकानों और मकानों से सटे हुए हैं। जानकारों का कहना है कि खम्भों में क्षमता से अधिक सर्विस लाइन होने के कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना बनी रहती है। शॉर्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग सकती है, जो आसपास की दुकानों और मकानों में भी फैल सकती है। इसके बाद भी खम्भों से बिजली के तारों को अलग नहीं किया जा रहा है।सर्विस लाइन के लिए बॉक्स लगाए जाएंक्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि शहर के सघन व्यावसायिक क्षेत्र से सर्विस लाइन दिए जाने के लिए खम्भों में बॉक्स लगाए जाएं, ताकि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो सके। बिजली विभाग द्वारा खुले तारों से ही सर्विस लाइन के कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जो अग्नि दुर्घटना के कारण बन रहे हैं।सराफा चौक पर ट्रांसफॉर्मर के साथ ही बिजली के खम्भेपड़ताल के दौरान एक तथ्य यह भी सामने आया है कि सराफा चौक पर ट्रांसफॉर्मर के साथ ही बिजली के खम्भे लगाए गए हैं। बिजली के खम्भों से कई सर्विस लाइनें गई हुई हैं। यहां पर इंटरनेट के तारों के गुच्छे भी लटके हुए हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यहां पर ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ी अग्नि दुर्घटना हो सकती है।

February 11, 2026 21:36 UTC

The Epstein files comprise thousands of pages of documents, including emails and pictures, pertaining to investigations into the late sex offender and his accomplice Ghislaine Maxwell. The United States government is legally bound to release the files under the Epstein Files Transparency Act. Last month, the Ministry of External Affairs (MEA) had rejected allegations surrounding a reference to PM Modi in the Epstein files. As per the documents, Epstein had suggested that US President Donald Trump had played a role in the PM's visit to Israel in 2017. The United States government is legally bound to release the files under the Epstein Files Transparency Act, which was passed last year.

February 11, 2026 20:50 UTC

लेखक के बारे में संजीव कुमार संजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।... और पढ़ें

February 11, 2026 20:42 UTC





भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। शहर में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चिखली के कुदलवाडी स्थित डायमंड चौक में प्रतिबंधित मार्ग पर तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय वैष्णवी सुजित दिघे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा बजरंग ढमाले (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिक्सर ट्रक तेज गति से नो-एंट्री मार्ग पर प्रवेश कर गया और दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सीमा का अस्पताल में उपचार जारी है।पुलिस ने आरोपी चालक बिहारी पांडुरंग जाधव (41, काले कॉलनी, चऱ्होली) को गिरफ्तार कर लिया है। डायमंड चौक क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर स्पष्ट प्रतिबंध है, इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।शहर के पिंपले सौदागर, कालेवाडी, दापोडी, तलवडे, हिंजवडी और चिखली जैसे इलाकों में भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि सुबह-शाम व्यस्त समय में नो-एंट्री के आदेश केवल कागजों तक सीमित हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, सख्त कार्रवाई करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

February 11, 2026 20:36 UTC

According to the news portal's report, the exits are set to affect certain roles within the GBO teams in the United States, people working on solutions teams, sales, corporate development, and others. Google has also made similar offers before to its employees over the last one year, offering to buy out some US-based employees amid the company's crackdown on its new return-to-office mandate. Google fired 100 employees? According to a CNBC report from October 2025, Google reportedly laid off 100 employees working in design-related roles as part of the company's wider move towards an artificial intelligence (AI) goal. Citing internal documents, the news portal reported that the layoffs affected employees working in “quantitative user experience research” and “platform and service experience” teams, and the employees were notified via email.

February 11, 2026 20:35 UTC

Hindi NewsLocalRajasthanJaipurRajasthan Budget LIVE | Diya Kumari Budget 2026 Speech Update; Bhajan Lal Sharma Health Jobs Lakhpati Didi Schemesराजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी; स्कूली बच्चों को जादुई पिटारा देगी सरकार; होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाएजयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा- 8वें वेतन आयोग के लिए हाईपावर कमेटी बनाई जाएगी। परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी का भी बजट में ऐलान किया। सरकार स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारा भी देगी।असहाय, विमंदित, लावारिस मरीजों को अब फ्री इलाज मिलेगा। बजट में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख किया है।वित्त मंत्री ने कहा- सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसकी पुत्रवधू को भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। साथ ही कर्मचारी के सरकारी नौकरी में रहते समय स्थायी दिव्यांग हो जाती है और वह नौकरी करने में असमर्थ है तो आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी।जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। साथ ही नई जल नीति लाने का भी ऐलान किया गया। करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा।इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी। 4 जिलों में एयरपोर्ट बनाने के लिए सर्वे भी किया जाएगा।अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देगी।झींगा पालने वाले किसानों को सस्ती बिजली भी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदने पर टैक्स में छूट का भी ऐलान किया है।सेक्टर वाइज बजट में क्या हुईं बड़ी घोषणाएं…बजट का आकार कितना…बजट पर कौन क्या बोला…ये खबरें भी पढ़ें…बजट का सार- ‘बिना घी का चूरमा’:323 करोड़ के जादुई पिटारे ने चौंकाया, हर वर्ग को लुभाया, जानिए क्यों नहीं की 1 लाख भर्तियों की घोषणाबजट में क्या सस्ता, क्या महंगा:स्टांप ड्यूटी पर सरचार्ज बढ़ा; जमीनों की DLC रेट्स में बदलावसभी संभाग मुख्यालयों में ट्रैफिक लाइट हटेगी:जोधपुर सहित 8 जिलों में बनेंगे वॉर म्यूजियम; अजमेर-कोटा में टेक्नो हब; शेखावाटी में आएगा यमुना का पानीअटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैंबजट से जुड़ी पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…. अपडेट्स 12:50 PM 11 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक सीएम बोले- दस संकल्पों के साथ बजट लाए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हम दस संकल्पों के साथ बजट लाए हैं। विपक्ष ने इस राज्य पर 50 साल शासन किया, लेकिन किया कुछ भी नहीं। ऐसे में उन्हें सवाल पूछने का अधिकार नहीं। वीबीजी-रामजी के लिए 4 हजार करोड़ का प्रावधान किया। प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपए से अधिक हो गई। हमने इस वित्त वर्ष में 8 हजार करोड़ का घाटा कम किया। 12:49 PM 11 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक पायलट बोले- महंगाई बढ़ेगी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा- बजट निराशाजनक और प्रदेश की जनता पर डबल इंजन की सरकार का दोहरा कुठाराघात है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग की आशाओं पर पानी फेर दिया है। सरकार को कर्ज लेना पड़ेगा, जिससे महंगाई बढ़ेगी। सरकार ने शब्दों के मायाजाल से अपनी दो साल की नाकामी को छुपाने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- बजट में कुछ नहीं था, सबसे पहले तो यह लड़ाई रहती है कि घोषणा मुख्यमंत्री करें कि वित्त मंत्री करें। बजट के दौरान इनके तीन मंत्री सो गए। लोगों को मेंटल हेल्थ चेकअप की जरूरत नहीं है। सरकार को अपना खुद का मेंटल हेल्थ चेकअप कराना चाहिए, सरकार के मंत्री किस स्थिति में है। 12:47 PM 11 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक डेयरी मंत्री बोले- बजट विकसित राजस्थान- 2047 के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान- 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ठोस कदम है। यह बजट समृद्ध किसान, सशक्त पशुपालक और विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रावधानों से राज्य में पशुपालन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा- बजट में पशुपालन, डेयरी, सहकारी निवेश को लेकर जो प्रोत्साहन दिए गए हैं, वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। मंत्री ने इसे महिलाओं, छोटे किसानों और ग्रामीण गरीबों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान (विकसित भारत) के लिए एक निर्णायक कदम माना। कुमावत ने पशुपालन से किसानों की आय में 25 से 30 प्रतिशत योगदान को स्वीकारते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उद्यमिता विकास और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 10:48 AM 11 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक इस बार 6.11 लाख करोड़ का बजट इस बार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछली बार बजट का साइज 5 लाख 58 हजार 596 करोड़ था। इस बार बजट का साइज पिछली बार से 52 हजार 360 करोड़ ज्यादा है। 08:51 AM 11 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक कृषि बजट में बढ़ोतरी दीया कुमारी ने कहा- कृषि बजट में 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ का प्रावधान किया है। इसमें 69 हजार करोड़ समेकित निधि से खर्च होंगे। यह पिछले साल से 7.59 प्रतिशत ज्यादा है। कृषि बजट जीएसडीपी का 5.55 प्रतिशत है। 08:27 AM 11 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक गाड़ियों पर लगेगा कम टैक्स दीया ने कहा- सरकार ने कर्ज दस्तावेजों पर पंजीयन दर 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर दिया है। बजट में अन्य राज्यों से लाए गए वाहनों पर टै

February 11, 2026 20:35 UTC

राम विश्वकर्मा Produced by: • राम विश्वकर्मा Written by: | Navbharat Times• 11 Feb 2026, 7:31 pmIran US War: ट्रंप की धमकी पर ईरान का कैसा ऑफर? ये ईरान-चीन-रूस का चक्रव्यूह तो नहीं | Ram Ki Report

February 11, 2026 20:10 UTC

वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड ने इंग्लैंड की टीम को जमकर धोया वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में 7 लंबे छक्के शामिल थे। इस बल्लेबाज से आगे टीम इंडिया को भी खतरा है।

February 11, 2026 19:59 UTC

Hindi NewsSportsT 20 worldcupIND PAK T20 WC 2026 Controversy; ECB Mubashshir Usmani | ICC BCB BCCIIND Vs PAK विवाद सुलझाने में मुबाशिर उस्मानी की भूमिका: उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे; भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी कोस्पोर्ट्स डेस्क 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकअमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख मुबाशिर उस्मानी ने भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। वह इस पूरे मामले में शामिल रहे। पाकिस्तान ने 1 फरवरी को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया। बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी। हालांकि सोमवार को पाकिस्तान फिर भारत के खिलाफ खेलने के लिए जारी हो गया।मुबाशिर उस्मानी ने बीच-बचाव की भूमिका निभाईसंकट के इस दौर में मुबाशिर उस्मानी ने बीच-बचाव की भूमिका निभाई। उन्होंने ICC, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत कराई और सभी को साथ बैठकर समाधान निकालने में मदद की। ECB के एक सूत्र के अनुसार, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी पक्ष आपसी सहमति पर पहुंचें और विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकले। यह संकट न केवल मौजूदा वर्ल्ड कप बल्कि भविष्य के ICC आयोजनों को भी प्रभावित कर सकता था।ICC के एसोसिएट सदस्य देशों के चेयरमैन मुबाश्शिर उस्मानी और ECB के प्रमुखउस्मानी ने पाकिस्तान बोर्ड को 2009 के लाहौर आतंकी हमले की याद दिलाई सूत्र ने बताया कि जैसे ही ICC ने समाधान के लिए बातचीत शुरू की, उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे। सोमवार शाम तक कुछ अहम मुद्दों पर गतिरोध बना रहा, लेकिन अंत तक वे समाधान निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्मानी जो पहले ECB में महासचिव रह चुके हैं। इन्होनें पाकिस्तान बोर्ड को 2009 के लाहौर आतंकी हमले की याद दिलाई। उस समय जब पाकिस्तान अपनी घरेलू सीरीज नहीं खेल पा रहा था, तब यूएई ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह के स्टेडियम उपलब्ध कराकर करीब 10 साल तक पाकिस्तान की मेजबानी की थी।अब पाकिस्तान की जिम्मेदारी थी कि वह वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था का साथ दे, क्योंकि भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबले से होने वाली बड़ी कमाई ICC को एसोसिएट देशों में क्रिकेट के विकास कार्यक्रम चलाने में मदद करती है।------------------------यह खबर भी पढ़ें…टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा:श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी शहबाज सरकार, 15 फरवरी को मुकाबलाटी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की।पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी।दरअसल, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि उसने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेलने पर सहमति जता दी थी। पूरी खबर पढ़े.

February 11, 2026 19:45 UTC

Attorney General Pam Bondi, who appeared before a House of Representatives panel, clashed with the Democrats after being repeatedly pressed with questions on the Justice Department's handling of the Epstein Files as she defended President Donald Trump. The US lawmakers grilled Pam Bondi over the alleged “slow” release of the files linked to convicted sex offender Jeffrey Epstein and and the redactions made to the documents. The Epstein Files Transparency Act (EFTA), after it was passed by the Congress in November, forced the Justice Department to release all documents and pictures linked to Epstein it had in its possession within 30 days. Jamie Raskin, the ranking Democrat on the House Judiciary Committee, however, alleged that names of "abusers, enablers, accomplices and co-conspirators" of Epstein had been redacted in the Epstein Files. Grilling Pam Bondi during the hearing, Jamie Raskin said, “You're running a massive Epstein cover-up right out of the Department of Justice.

February 11, 2026 19:39 UTC

Nitin Nabin, born in 1980 and the youngest person to become the president of the Bharatiya Janata Party (BJP), was elected unopposed. Within the deeply contested caste landscape of BJP strongholds, his social location and demeanour would be considered benign, which works to his advantage. The BJP is riding a tiger on the issue of communal politics, and Mr. Nabin has the unenviable challenge of disembarking from it. He was chosen President after several months of negotiations between the RSS and the BJP leadership, in which the BJP got the upper hand. As a young leader who potentially has several decades more of active politics ahead, Mr. Nabin must reassure his senior colleagues but cannot afford to end up becoming inconsequential in the process.

February 11, 2026 19:27 UTC

Bollywood superstar Salman Khan’s brother-in-law Aayush Sharma has allegedly received a threat email, police said on Wednesday (February 11, 2026), a day after actor Ranveer Singh got a threat through WhatsApp. The sender of the email to Sharma, who is also an actor, claimed he was a member of the Lawrence Bishnoi gang, they said, without providing further details. Also Read | Salman Khan breaks silence on death threats from Lawrence BishnoiThough there was no formal complaint, the Mumbai police have launched a probe in connection with the threat email to Sharma, an official said. Crime branch sleuths are verifying whether the email was genuine or if somebody played mischief, he said. The email comes close on the heels of actor Ranveer Singh receiving a threat through a voice note on WhatsApp from unidentified persons.

February 11, 2026 19:23 UTC

लेखक के बारे में संजीव कुमार संजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।... और पढ़ें

February 11, 2026 19:22 UTC