Hindi NewsSportsT 20 worldcupTitle; Rashid Khan; AFG Vs UAE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update | Alishan Sharafuअफगानिस्तान की इस टी-20 वर्ल्डकप में पहली जीत: UAE को 5 विकेट से हराया; जादरान का अर्धशतक, उमरजई ने 4 विकेट लिएस्पोर्ट्स डेस्क 47 मिनट पहलेकॉपी लिंकअफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट लिए और 21 बॉल पर नाबाद 40 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप के 28वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। सोमवार को दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट लिए और 21 बॉल पर नाबाद 40 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।इस जीत के बाद अफगानिस्तान ग्रुप-डी के पॉइट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गया है। वहीं, UAE चौथे नंबर पर खिसक गई। दोनों के 3-3 मैच में 2-2 पॉइंट्स है, लेकिन अफगानिस्तान के रन रेट सही होने की वजह से वह एक स्थान ऊपर है।इब्राहिम जादरान ने 53 रन बनाए टारगटे का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 40, दरविश रसूली ने 33, सेदिकुल्लाह अटल 16 और गुलबदीन नाईब 13 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता भी नहीं खोल सके। UAE के लिए मुहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लिए। मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 विकेट मिला।सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया UAE के लिए सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 बॉल पर 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा अलीशान शराफू 31 बॉल पर 40 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 और मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद खान को 1 विकेट मिला। इसी के साथ उनके टी-20 करियर में 700 विकेट पूरे हो गए।मैच का स्कोरकार्ड…दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विजक्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं?
पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें.
अपडेट्स 09:34 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक उमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया 09:33 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक अफगानिस्तान 5 विकेट से जीता 09:06 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक जुनैद ने दरविश को बोल्ड किया 18वें ओवर की तीसरी बॉल पर जुनैद सिद्दीकी ने दरविश रसूली को बोल्ड कर दिया। रसूली 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। 08:40 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक जादरान 53 रन बनाकर आउट 14वें ओवर की पहली बॉल पर में UAE को बड़ा विकेट मिला। मुहम्मद अरफान ने इब्राहिम जादरान को मुहम्मद वसीम को हाथों कैच करा दिया। जदरान ने 41 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। 08:33 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक जवादुल्लाह ने अटल को बोल्ड किया 10वें ओवर 5वीं बॉल पर UAE ने मुकाबले में जोरदार वापसी की। मुहम्मद जवादुल्लाह ने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्ड कर दिया। अटल ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। 08:01 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक अरफान ने नाईब को आउट किया छठे ओवर की तीसरी बॉल पर UAE को एक और बड़ी सफलता मिली। मुहम्मद अरफान ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर गुलबदीन नाईब ने कट शॉट खेलने का फैसला किया। लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े हर्षित कौशिक के हाथों में चली गई। नायब 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। 07:37 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक UAE ने 20 ओवर में 160 रन बनाए आखिरी ओवर में UAE ने 7 रन जरूर बनाए, लेकिन दो रन-आउट भी हुए। ओवर की चौथी बॉल पर जियाउर रहमान की यॉर्कर लेंथ गेंद विकेटकीपर गुरबाज तक पहुंची। हैदर अली ने वहां सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन उनके साथी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। गुरबाज ने फुर्ती दिखाते हुए अंडरआर्म थ्रो से स्टंप्स उड़ा दिए और हैदर 13 रन बनाकर रन आउट हो गए।पारी की आखिरी गेंद पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। जुनैद सिद्दीकी ने कवर के जरिए शॉट खेलकर दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन ऐला नहीं हुआ। लॉन्ग-ऑफ से राशिद का सटीक थ्रो आया और गुरबाज ने स्टंपिंग पूरी कर दी। जुनैद 3 रन बनाकर रन आउट हुए। इस तरह UAE की टीम ने 20 ओवर में 9 विकटे पर 160 रन बनाए। 07:31 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक उमरजई ने सोहैब खान को आउट किया 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर अफगानिस्तान को बड़ी सफलता मिली। उमरजई ने सोहैब खान रहमान रे हाहाथों कैच कराया। सोहैब खान 48 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए। यह उमरजई का चौथा विकेट था। 07:08 AM 16 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक अरफान हिट विकेट हुए, राशिद का टी-20 में 700वां विकेट 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर मुहम्मद अरफान हिट विकेट हो गए।। राशिद खान की फ्लाइटेड गेंद पर अरफान रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट पूरी तरह चूक गया। गेंद तो हल्के से ऑफ साइड की ओर चली गई, लेकिन फॉलो-थ्रू में अरफान का बल्ला सीधे स्टंप्स से टकरा गया और वह हिट विकेट आउट हो गए। यह राशिद खान के टी-20 करियर का 700वां विकेट भी