World Cup 2019: भारत की जीत पर लंदन में 'जिला टॉप लागेलू' गाने पर नाचने लगे अंग्रेज? - News Summed Up

World Cup 2019: भारत की जीत पर लंदन में 'जिला टॉप लागेलू' गाने पर नाचने लगे अंग्रेज?


World Cup 2019: भारत की जीत पर लंदन में 'जिला टॉप लागेलू' गाने पर नाचने लगे अंग्रेज? नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया, वॉट्सऐप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद लंदन में लोग भोजपुरी गाने 'जिला टॉप लागेलू' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक में डीजे बज रहा है और उस पर भारत का झंडा लगा हुआ है और उसके पीछ कई अंग्रेज इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि लंदन में भी भारतीयो का जलवा है।वहीं इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और भोजपुरी गाने को लेकर मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है, 'लो करवा लो वर्ल्ड कप लंदन में'। वहीं एक यूजर ने कहा कि भोजपुरी गाना विदेश मिट्टी पर बज रहा है और अंग्रेज कभी भी इस गाने को नहीं भूलेंगे। लेकिन इस वीडियो पर यकीन मानने से पहले इसकी सच्चाई भी जानना जरूरी है।Ultralegend DJ players In London: pic.twitter.com/uIyvahxXHh — Dr. Batra (@hemantbatra0) June 12, 2019Lollypop lagelu (Bhojpuri song) banged on the foreign soil 🤣🤣 I am sure these white people will never forget this song 😂😂#India #Berlin pic.twitter.com/QPWYW66U9s — Ash Win (@ashwin24india) June 12, 2019बता दें कि यह वीडियो वर्ल्ड कप में भारत की जीत दर्ज करने के बाद जश्न मनाने का नहीं है और ना ही यह वीडियो लंदन का है। सोशल मीडिया पर किए गए रिसर्च के बाद पता चला है कि यह वीडियो लंदन का नहीं बल्कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन का है। साथ ही यह वीडियो किसी जश्न का नहीं है बल्कि बर्लिन में होने वाले बर्लिन कार्निवल का है, जिसे कार्निवल ऑफ कल्चर भी कहा जाता है। इस फेस्टिवल में अलग-अलग देशों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।ऐसा नहीं है कि इस फेस्टिवल में सिर्फ ये ही गाना बजाया गया था, जबकि यहां कई बॉलीवुड गाने भी बजाए गए थे। साथ ही पंजाबी, गुजराती गानों पर लोक नृत्य किया गया था। इसलिए इसे वीडियो को लंदन का कहा जाना गलत है।इससे पहले एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें एक अंग्रेज भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाहर भेलपुरी बेच रहा था। इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया था।इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran June 13, 2019 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...