वित्त मंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे अंतरिम बजटइस बार परंपरा के विपरीत अंतरिम बजट में आयकर में छूट की सीमा बढ़ाने के आसारDainik Bhaskar Jan 09, 2019, 02:12 PM ISTनई दिल्ली. इस बार अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इसके लिए कैबिनेट ने संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच कराने का फैसला लिया है। कैबिनेट की संसदीय मामलों से जुड़ी समिति ने बुधवार को यह फैसला लिया। न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। आधिकारिक ऐलान बाद में किया जाएगा।लोकसभा चुनाव के चलते अंतरिम बजटजब लोकसभा चुनाव होते हैं, उस वर्ष वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करते हैं। यह बजट कुछ महीनों के सरकारी कामकाज चलाने के लिए होता है। नई सरकार बनने के बाद जुलाई में अनुपूरक बजट पेश किया जाता है जोे बाकी के वित्त वर्ष के लिए होता है। अन्य वर्षों में वित्त मंत्री पूर्ण बजट पेश करते हैं।इस बार अंतरिम बजट से उम्मीदेंचर्चा है कि इस बार मोदी सरकार मिडिल क्लास को राहत देते हुए आयकर छूट की सीमा बढ़ा सकती है। आयकर में छूट के लिए निवेश की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।इनकम मौजूदा टैक्स रेट 2.5 लाख रुपए 0% 2.5 लाख से 5 लाख रुपए 5% 5 लाख से 10 लाख रुपए 20% 10 लाख रुपए से ज्यादा 30%आखिरी बार 2014 में पेश हुआ था अंतरिम बजट
Source: Dainik Bhaskar January 09, 2019 08:24 UTC