अचानक से पाकिस्तान से लगे ईरान के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानियों के लिए ईरान पाकिस्तान से भी खतरनाक जमीन बन गया. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार उसके पत्रकारों ने देखा कि ईरान के मिर्जावेह और पाकिस्तान के पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के तफ्तान के बीच स्थित सीमा चौकी पर लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था. शनिवार से ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके हो रहे हैं, और दुनिया के कई देशों के दूतावासों ने अपने नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है. AFP के पत्रकारों ने देखा कि ईरान का झंडा आधा झुका हुआ था और सैनिक पहरा दे रहे थे. हालात इतने खराब नहीं थे.” 38 साल के साकिब ने कहा कि शनिवार को तेहरान पर हुए हमलों ने “हमें शहर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया.” उन्होंने कहा कि शनिवार रात को स्थिति खराब हो गई और हमलों में कई कीमती जानें चली गईं.
Source: NDTV March 03, 2026 12:31 UTC