ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में डर के साये में रह रहे दिल्ली से गए लोग, परिजन हो रहे परेशान - News Summed Up

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में डर के साये में रह रहे दिल्ली से गए लोग, परिजन हो रहे परेशान


शशि ठाकुर, नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिकी और ईरान के बीच छिड़े महासंग्राम के चलते पश्चिम एशिया में फैली अशांति ने भारतीयों की भी चिंता भी बढ़ा दी है। वहां रह रहे भारतीयों के सुरक्षित होने के लिए दिल्ली में रहने वाले परिजन प्रार्थना कर रहे हैं।खासकर दुबई में रहने वाले भारतीय और उनके परिजन काफी परेशान हैं। दुबई में रहने वाले दिल्ली के कुछ लोगों से जागरण संवाददाता ने फोन पर बातचीत की। ऊंची इमारतों को करवाया जा रहा खाली दुबई में रह रहे दिल्ली के राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ईरान में खामेनेई की मौत के बाद से वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दुबई में भी गाइडलाइन जारी की गई है। कई इलाकों में ऊंची इमारतों को खाली करवाया जा रहा है। यहां हर पल डर के साये में हम लोग जी रहे हैं।वहीं, मंडावली के मेहदी अब्बास पिछले कुछ समय से दुबई में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वह बुर्ज खलीफा के पास एक कमरा किराये पर लेकर रहते हैं। मेहदी ने सोमवार को जागरण संवाददाता से वॉट्सएप कॉल पर बात की।मोबाइल में अचानक बजने लगा आपात स्थिति का अलार्म उन्होंने बताया कि 28 फरवरी का दिन वे कभी भूल नहीं सकते हैं। बुर्ज खलीफा से करीब सात किलोमीटर दूर पाम जुमेराह के पास एक मिसाइल आकर गिरी। इस मिसाइल के फटने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अचानक सभी के मोबाइल में आपात स्थिति का अलार्म बजने लगा। जो लोग बाहर थे, वह घरों की तरफ भागे।बताया कि चंद मिनटों में सरकार की तरफ से मोबाइल पर दिशानिर्देश आए कि कोई भी अपने घरों से बाहर न निकले। टीवी चैनल देखा तो पता चला कि ईरान ने हमला किया था। भारत में रह रहे परिवार ने जब यह खबर देखी को वह परेशान हो गए। उस दिन कई फोन किए। उन्हें वीडियो काल करके बार-बार दिखाया कि वह ठीक हैं। जहां पर वह रह रहे हैं, वहां कोई हमला नहीं हुआ।


Source: Dainik Jagran March 03, 2026 01:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */