Weather: दिल्ली-NCR में ठंड से छूटी कंपकंपी, पंजाब से यूपी तक उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट - News Summed Up

Weather: दिल्ली-NCR में ठंड से छूटी कंपकंपी, पंजाब से यूपी तक उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट


यूपी के कई जिले कोहरे की चपेट हैं और मौसम विभाग ने आज भी ठंडी हवा और कोहरे की संभावना जताई है। घर से वाहन को लेकर देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आज भी पंजाब राजस्थान हरियाणा हिमाचल दिल्ली और यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही दक्षिण राज्य केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभवाना जताई जा रही है।ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-यूपी समेत समस्त उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। इन दिनों कोहरे के साथ ठंडी हवा चल रही जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने रास्तों पर संभलकर चलने की सलाह दी है। अब सुबह शाम कोहने की परत देखी जा सकती है। अगले कुछ दिन ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आज भी पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही दक्षिण राज्य केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभवाना जताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर में पारा गिरा, बढ़ रही ठंडदिल्ली एनसीआर में कई दिनों से पारा गिरा है। हालांकि स्मॉग छटने और कोहरे से भी राहत रहने से गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में गिरावट हुई। इससे प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। इससे लोगों ने पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा साफ हवा में सांस ली। आसमान भी पूरे दिन साफ रहा। दिन में गुनगुनी धूप खिली रही। लोग ऐतिहासिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तरह घूमते नजर आए और बच्चे भी घर से बाहर निकलकर खेलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। जो औसत तापमान से 3 डिग्री कम है। यूपी-राजस्थान में पड़ रही ठंड यूपी के कई जिले कोहरे की चपेट हैं और मौसम विभाग ने आज भी ठंडी हवा और कोहरे की संभावना जताई है। घर से वाहन को लेकर देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है। क्योंकि यूपी के अलीगढ़ में कोहरे की वजह यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां भिड़ी। राजस्थान में सर्दी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है जहां बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की आशंका


Source: Dainik Jagran November 22, 2024 03:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */