Gorakhpur News: आइपीएल मैच देखकर लौटे पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने दी जान - News Summed Up

Gorakhpur News: आइपीएल मैच देखकर लौटे पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने दी जान


गोरखपुर: गीडा के जीतपुर निवासी विक्कू निषाद की शादी छह वर्ष पहले महराजगंज जिले के पनियरा स्थित चंदनमाफी गांव निवासी 25 वर्षीय मीनाक्षी से हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात विक्कू निषाद आइपीएल मैच देखकर घर लौटा था, जिसके बाद पत्नी से विवाद हुआ। आरोप है कि पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे कहासुनी बढ़ गई। रात में फंदे से लटककर मीनाक्षी ने जान दे दी। घटना के बाद विक्कू ने पहले ससुराल पक्ष को फोन कर मीनाक्षी के बेहोश होने की जानकारी दी।साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाईकुछ देर बाद फांसी लगाने की बात कही। इसके बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गीडा थाना पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि के बावजूद मृतका के पिता श्रीराम निषाद ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गीडा थाना पुलिस ने पति विक्कू निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


Source: Dainik Jagran April 07, 2026 15:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */