Bijnor : पूर्व सांसद पर हुए हमले के प्रकरण में जाट महासभा ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग - News Summed Up

Bijnor : पूर्व सांसद पर हुए हमले के प्रकरण में जाट महासभा ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग


Bijnor : राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि जनपद बिजनौर के कुछ स्थानीय नेता बिना सोचे-समझे माफियाओं और गुंडा तत्वों को संरक्षण देकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, जबकि माफियाओं और गुंडा तत्वों का कोई भी धर्म, जाति और बिरादरी नहीं होती।राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजनौर में माफिया तालिब बंधुओं द्वारा पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में जिलाधिकारी बिजनौर से मिले। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जाट महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि कुछ स्थानीय नेता अपनी राजनीति चमकाने और अखबारों की सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से बिना सोचे-समझे माफियाओं को संरक्षण देकर उनका हौसला बुलंद कर रहे हैं। जबकि किसी भी जनप्रतिनिधि पर किसी भी माफिया द्वारा किया गया जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है। इस तरह के हमलों से माफियाओं के हौसले बढ़ते हैं और उनकी नजर में जनप्रतिनिधियों की कोई वैल्यू नहीं रह जाती।उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे जनप्रतिनिधियों को किसी भी अपराधी तत्व का साथ न देकर निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए। सचिन सरोहा ने यह भी कहा कि तालिब बंधु लंबे समय से सरकार के टैक्स की चोरी कर अरबपति बन गए हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ. विकुल मलिक एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक ने भी अपनी-अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी बिजनौर को मांग पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।इस मौके पर उनके साथ गजेंद्र सिंह नीलकंठ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मनोज राठी (राष्ट्रीय सचिव), लोकेश चौधरी, जसवंत चौधरी, सौरभ चौधरी, ऋषिपाल (प्रदेश अध्यक्ष), विपिन चौधरी (मेरठ मंडल अध्यक्ष), अनुकूल सिंह (जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर), राहुल चौधरी (जिला अध्यक्ष बिजनौर), सौरभ चौधरी (युवा जिला अध्यक्ष बिजनौर), जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह तथा बृजेश काकरान आदि मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 18:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */