बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई पिछले वर्षों की तुलना में काफी तेज हो गई है. जनवरी-फरवरी 2026 के शुरुआती दो महीनों में 28 भ्रष्ट लोकसेवकों को गिरफ्तार किया गया है. इस साल पहले दो महीनों में ही 28 गिरफ्तारियां यह साबित करती हैं कि कार्रवाई की गति कई गुना बढ़ी है. सजा दिलाने में भी आई तेजीगिरफ्तारी के साथ-साथ सजा दिलाने के मामलों में भी तेजी आई है. 2025 में 30 मामलों में अदालत से दोषियों को सजा दिलाई गई थी जबकि इस साल पहले दो महीनों में ही चार मामलों में दोषियों को सजा सुनाई जा चुकी है.
Source: NDTV March 03, 2026 06:49 UTC