Hindi NewsInternationalJapan Election 2026 Result; PM Sanae Takaichi LDP | PM Modi Donald Trumpजापान चुनाव में PM तकाइची की बड़ी जीत: उनकी पार्टी LDP ने 465 में से 316 सीटें जीतीं; मोदी-ट्रम्प ने बधाई दीटोक्यो 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। BBC के मुताबिक, LDP के गठबंधन को 465 में से 352 सीटें मिली हैं। LDP अकेले 316 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों से काफी ज्यादा हैं।यह पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। इससे पहले 1986 में पार्टी ने 300 सीटें जीती थीं। चुनाव जीतने के बाद ताकाइची ने कहा कि वह जापान को मजबूत और समृद्ध बनाने पर काम करेंगी।उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो विपक्ष के साथ मिलकर काम करेंगी। इस जीत के बाद ऊपरी सदन में विपक्ष के नियंत्रण के बावजूद PM ताकाइची को कानून पास करने की ताकत मिल गई है।तकाइची की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- मुझे विश्वास है आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी साने ताकाइची को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ताकाइची अपने मजबूत और कंजरवेटिव एजेंडे में सफल हों।साने तकाइची 18 घंटे काम करने के लिए मशहूर हैं।तकाइची ने चीन के खिलाफ रुख मजबूत कियातकाइची ने चीन के खिलाफ मजबूत रुख अपनाते हुए सैन्य खर्च बढ़ाया है, आर्थिक पैकेज और टैक्स कटौती की घोषणा की है। उन्होंने खाद्य पदार्थों पर 8% सेल्स टैक्स को दो साल के लिए निलंबित करने का वादा किया है ताकि बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत मिले।रणनीतिक सलाहकार कंपनी एफजीएस ग्लोबल के मैनेजिंग डायरेक्टर सेइजी इनाडा के मुताबिक, ‘अगर तकाइची बड़ी जीत दर्ज करती हैं, तो उन्हें टैक्स में कटौती जैसे अहम फैसलों को लागू करने की आजादी मिलेगी।’ट्रम्प बोले थे- तकाइची शक्तिशाली और बुद्धिमान नेताडोनाल्ड ट्रम्प ने 5 फरवरी को एक पोस्ट में साने तकाइची को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने तकाइची को मजबूत, शक्तिशाली और बुद्धिमान नेता कहा, जो अपने देश से सच्चा प्यार करती हैं और जापान के लोगों को निराश नहीं करेंगी।ट्रम्प ने बताया कि वह 19 मार्च 2026 को व्हाइट हाउस में तकाइची से मुलाकात करेंगे। यह समर्थन जापान के 8 फरवरी 2026 के चुनाव से ठीक दो दिन पहले आया है। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने जापान के किसी नेता को चुनाव में खुलकर समर्थन दिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अक्टूबर में साने तकाइची से टोक्यो के अकासाका पैलेस मुलाकात की थी।सोशल मीडिया पर साने तकाइची का क्रेज बढ़ासोशल मीडिया पर साने तकाइची को लेकर ‘सानाकात्सु’ नाम का ट्रेंड भी चर्चा में है। इसमें उनके इस्तेमाल किए गए सामान, जैसे हैंडबैग और संसद में इस्तेमाल किया जाने वाला गुलाबी पेन, युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए हैं।एक हालिया सर्वे में 30 साल से कम उम्र के 90% से ज्यादा मतदाताओं ने तकाइची के पक्ष में रुझान दिखाया, हालांकि यह वर्ग आमतौर पर कम मतदान करता है।लोगों ने बर्फबारी की बीच वोट डालेरविवार को मतदान के दौरान कई इलाकों में बर्फीले तूफान जैसे हालात रहे। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, दर्जनों ट्रेन सेवाएं रोकी गईं और 230 घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।कई मतदान केंद्रों को समय से पहले बंद करना पड़ा। इसके बावजूद लोग बर्फ और कड़ाके की ठंड में मतदान के लिए पहुंचे।निजी अखबार निक्केई के अनुसार, मतदान खत्म होने से चार घंटे पहले तक टर्नआउट 21.6% रहा, जो 2024 के चुनाव से 2.65 प्रतिशत अंक कम था।पिछले कुछ चुनावों में लोअर हाउस का टर्नआउट करीब 55% के आसपास रहा है। अगर इस बार मतदान और घटता है, तो संगठित वोटिंग ब्लॉक्स का असर और बढ़ सकता है।वोटिंग 289 सिंगल-सीट सीटों पर सीधे मुकाबले से होगी, जबकि बाकी सीटें प्रपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन से तय होंगी।रविवार को उत्तरी से पश्चिमी जापान के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई।बर्फबारी के कारण लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।तकाइची ने संसद भंग कर चुनाव की घोषणा की थीयह चुनाव इसलिए खास है क्योंकि यह न केवल जापान की आंतरिक राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा, आर्थिक नीतियां और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी गहरा असर डालेगा।2024 के चुनाव में LDP को भारी नुकसान हुआ था और पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की सरकार अल्पमत में आ गई थी। उसके बाद 2025 में LDP की प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में तकाइची ने जीत हासिल की और जापान इनोवेशन पार्टी के साथ गठबंधन बनाकर सरकार बनाया।जनवरी 2026 में जब संसद सत्र शुरू होने वाला था, तकाइची ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स को भंग कर दिया और 8 फरवरी को चुनाव की घोषणा की। यह फैसला उस समय लिया गया जब उनकी अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत से ऊपर थी।तकाइची का दावा है कि यह चुनाव उनके कंजर्वेटिव एजेंडे के लिए जनादेश प्राप्त करने का माध्यम है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करना, इमिग्रेशन रिफॉर्म्स और चीन पर निर्भरता कम करना शामिल हैं।विपक्ष ने महंगाई को मुद्दा बनाया, तकाइची का फोकस सुरक्षा परउम्मीदवारों की बात करें तो LDP ने 285 सिंगल-सीट डिस्ट्रिक्ट्स और 52 प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उनके गठबंधन साथी इशिन नो काई ने 33 सीटों पर दांव लगाया है।तकाइची खुद टोक्यो से चुनाव लड़ रही हैं और उनकी लोकप्रियता का फायदा पूरी पार्टी को मिलने की उम्मीद है। विपक्ष में सेंट्रिस्ट रिफॉर्म एलायंस (CRA) प्रमुख है, जिसमें कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (CDP) और कोमेइतो (जो पहले LDP का साथी था) शामिल हैं।CRA ने 159 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। विपक्षी नेता यूरिको कोइके (कोमेइतो) और CDP के प्रमुखों ने अर्थव्यवस्था, महंगाई और सोशल वेलफेयर पर