Hindi NewsLocalBiharPatnaBihar Budget 2026 Controversy LIVE Update; Nitish Kumar Bhai Virendra | BJP JDU RJD MLAसरकार बिजली बिल के बकाए पर ब्याज माफ करेगी: विधानसभा में CM से बोले भाई वीरेंद्र- समय पर दवा खाया कीजिए; आप बातें भूल जाते हैंपटना 1 दिन पहलेकॉपी लिंकबिहार सरकार बिजली बिल के बकाए पर ब्याज माफ करेगी। विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विधायकों के सवाल पर इसका आश्वासन दिया। बिजेंद्र यादव ने कहा, 'बिजली जलाइएगा तो बिल तो देना पड़ेगा। अगर ब्याज की चिंता है तो इसे माफ करने पर विचार किया जाएगा।'वहीं बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र में नोक-झोंक हुई। दरअसल, राजद विधायक पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठा रहे थे, इसी बीच मुख्यमंत्री ने उनके स्वेटर को देख कर कहा- ‘इतने कपड़े क्यों पहने हो।’इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा- ‘आपने ही तो दिया है, छोटे भाई को भूल जाते हैं। इसलिए कहते हैं समय पर दवा खाया कीजिए।’जिसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम को डिफेंड करने उठे और कहा, ‘सीएम की चिंता है कि इतना कपड़ा क्यों पहने हैं, इतनी तो ठंढ नहीं है।’विधानसभा की 2 तस्वीरें…मुख्यमंत्री ने भाई वीरेंद्र से पूछा- इतने कपड़े क्यों पहने हो।जवाब में राजद विधायक ने कहा-- आपने ही तो दिए हैं, छोटे भाई को भूल जाते हैं, इसलिए कहा जाता है समय पर दवा खानी चाहिए।विपक्ष का अपराध पर प्रदर्शनइधर, सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन मुंह पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘सरकार भी अपराध पर बोलने से ऐसे ही बच रही है।’वहीं पोर्टिको में राजद विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था- ‘मोदी-नीतीश से बिहार को बचाओ।’ ‘बिहार अपराध-बेरोजगारी में नंबर वन है।’वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने एक सवाल का गलत जवाब मिलने पर कहा है, ‘बिहार में सरकार अधिकारियों के दम पर चल रही है।’विधानसभा कार्यवाही के हाईलाइट्सविधानसभा में नीतीश कुमार और राजद विधायक के बीच नोक-झोंक।बीजेपी विधायक ने मंत्री विजय सिन्हा की तारीफ में शायरी की।लौरिया विधायक ने स्पीकर को बताया महामानव, कहा- आपको पद्मश्री मिलना चाहिए।मोतिहारी से विधायक प्रमोद कुमार ने अपनी बात रखते हुए स्पीकर को संरक्षक की जगह अंगरक्षक बोल दिया, जिसपर AIMIM के अख्तरुल ईमान ने कहा कि अपने शब्द वापस लें।बिहार के अलग-अलग मुद्दों को लेकर राजद का प्रदर्शन।बैनर में लिखा- बिहार हत्या-अपराध में नंबर वन, मोदी-नीतीश से बिहार को बचाओ।कांग्रेस का अपराध के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार को घेरा।सदन में मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, भूमि विवाद को आने वाली पीढ़ी के लिए अभिशाप नहीं बनने देंगे।सरकार का असर्वेक्षित भूमि के सर्वे को 2 साल के भीतर पूरा कर लेने का लक्ष्य है।कृषि मंत्री का सदन में ऐलान, बिहार के सभी ग्रामीण हाट आधुनिक तरीके से विकसित किए जाएंगे।विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन की 2 तस्वीर…राजद विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। पोस्टर में लिखा- मोदी-नीतीश से बिहार को बचाओ।अपराध के खिलाफ मुंह में काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन।बिहार विधानसभा की कार्यवाही के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
अपडेट्स 10:20 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक आरजेडी विधायक का सवाल- सिविल विमानन के सचिव किसके आदेश से चार्टर्ड प्लेन से घूम रहे हैं?
राजद के विधायक राहुल कुमार ने विधानसभा में जल संसाधन विभाग के बजट के कटौती प्रस्ताव पर बोलते हुए सरकार से पूछा है कि सिविल विमानन के सचिव किसके आदेश से चार्टर्ड प्लेन से घूम रहे हैं। 5 फरवरी 2025 को निलेश देवरे अपने परिवार सारा देवरे और 2 लोगों के साथ किसकी अनुमति से चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से पटना आए। ये डिसॉल्ट फाल्कन- 2000(club One Air) प्लेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका खर्चा किसने उठाया है?
क्या सरकार की अनुमति से घूम रहे हैं?
07:06 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक बिजली बिल के बकाए पर ब्याज माफ होगा बिहार में बिजली बिल के बकाएदारों का ब्याज माफ होगा। अभी जो बकाया राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज लग रहा है वो माफ किया जाएगा। विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विधायकों के सवाल पर इसका आश्वासन दिया। बिजेंद्र यादव ने कहा, बिजली जलाइएगा तो बिल तो देना पड़ेगा। अगर ब्याज की चिंता है तो इसे माफ करने पर विचार किया जायेगा। 06:54 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक विधान परिषद में उठा लॉ-एंड-ऑर्डर का मुद्दा बिहार विधान परिषद में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा मामला उठाया। इसके जवाब में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध का आंकड़ा सामने रखा। 2004 की तुलना में अपराध बढ़ा है। अपहरण के मामले ज्यादा इसलिए है कि शादी की नीयत से अपहरण हो रहे हैं या फिर घर से भगाने के मामले हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन भी लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। किसी भी मामले में 48 घंटे तक अगर गायब रहने जानकारी मिलती है तो उसमें मामला दर्ज कराना अनिवार्य है इसलिए भी मामले बढ़े हुए दिख रहे हैं। इस पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आरएसएस जो समझा रहा है वही जवाब मंत्री सदन में दे रहे हैं। 06:52 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक विपक्षी एमएलसी से बात की रिपोर्टर प्रणय प्रियंवद ने 06:50 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक पोर्टिको में विपक्षी एमएलसी का प्रदर्शन पोर्टिको में राजद के एमएलसी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। बैनर में लिखा गया- हत्या-अपराध में बिहार नंबर वन। पलायन में बिहार नंबर वन। 06:49 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक विधान परिषद की कार्यवाही को लेकर अपडेट दे रहे रिपोर्टर प्रणय प्रियंवद बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष के एमएलसी ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा। पोस्टर-बैनर के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 06:27 AM 12 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक विजय सिन्हा के जवाब पर सीएम ने बजाई ताली लेफ्ट के वि