Yamuna Pollution: छठी माई हुईं विदा, यमुना मइया एक बार फिर कलुषित-प्रदूषित ही छूट गईं... LG ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना - News Summed Up

Yamuna Pollution: छठी माई हुईं विदा, यमुना मइया एक बार फिर कलुषित-प्रदूषित ही छूट गईं... LG ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व सोमवार को सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने 1000 से ज्यादा घाटों की व्यवस्था की थी, जिससे कि छठ पर श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, यमुना पर जहरीले सफेद झाग को लेकर आप और एलजी आमने-सामने आ गए।दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए आप सरकार पर यमुना की सफाई न करवाने पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने यमुना में गंदगी और सफेद झागों के फोटो भी शेयर किए हैं।उन्होंने एक्स पर लिखा कि दीनानाथ भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महपर्व आज संपन्न हुआ। छठी मईया विदा हुईं, यमुना मईया एक बार फिर कलुषित-प्रदूषित ही छूट गईं। व्रती-श्रद्धालु एक बार फिर गाद-मलबे और सड़ांघ मे पूजा अर्चना के लिए मजबूर हुए। नदी में जा कर अर्घ्य अर्पण वर्जित हो गया पर यमुना साफ नहीं हुई।उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा साल गुजरते रहे, एक बाद एक वादे किए जाते रहे। यमुना में झाग, सीवर, अपशिष्ट पदार्थ अनियंत्रित रहते हैं। यमुना के किनारे मैदानी इलाके डंप यार्ड और खुले शौचालय में बदल जाते हैं।


Source: Dainik Jagran November 20, 2023 15:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...