ऑटो ड्राइवर की पिटाई से घायल महिला।नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में किराए के विवाद को लेकर एक महिला यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने 10 रुपए कम देने पर महिला को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,. यह घटना बुधवार सुबह की है। तावडू खंड के खरक जलालपुर गांव की निवासी महिला नूंह से तावडू आ रही थी। वह टेंपो से तावडू-नूंह रोड स्थित सीलखो मोड़ के पास उतरी। किराया 30 रुपए तय हुआ था, लेकिन महिला के पास केवल 20 रुपए थे। 10 रुपए कम होने पर ड्राइवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी।धक्का देकर जमीन पर गिराया, लात-घूंसे मारेमहिला के अनुसार, उसने ड्राइवर से माफी मांगी और अपनी मजबूरी बताई, लेकिन ड्राइवर ने उसकी बात नहीं सुनी और मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से हमला किया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद, एक अन्य ऑटो ड्राइवर हनीफ ने घायल महिला को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला फिलहाल चलने की स्थिति में नहीं है। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और आरोपी के ऑटो का नंबर भी नोट कराया है।डीएसपी बोले-शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाईइस मामले को लेकर तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों की लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।