Hindi NewsNationalAndaman Helicopter Crash Photos Update; Pawan Hans | Mayabunder Sea Landingअंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग: तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षितश्री विजयापुरम 46 मिनट पहलेकॉपी लिंकहेलिकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से सुबह करीब 8:45 बजे उड़ान भरी थी।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह 9.30 बजे एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना के समय उसमें 5 यात्री और 2 पायलट सवार थे। इनमें 3 महिला, 3 पुरुष और एक बच्चा मौजूद थे।अधिकारियों ने बताया कि पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने सुबह 8.30 बजे पोर्ट ब्लेयर से अंडमान के मायाबंदर के लिए उड़ान भरी थी।हेलिकॉप्टर के मायाबंदर पहुंचने के पहले ही उसमें खराबी आ गई। इसके बाद रनवे से 300 मीटर पहले ही समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई।नागरिक उड्डयन निदेशक नितेश रावत ने बताया कि घटना में दोनों पायलट और 5 यात्री घायल हुए हैं। सभी को मायाबंदर के डॉ.
राजेंद्र प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पवन हंस का हेलिकॉप्टर मायाबंदर के पास समुद्र में क्रेशकेंद्र सरकार की हेलिकॉप्टर सेवा कंपनी पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद पोर्ट ब्लेयर से राहत हेलिकॉप्टर भेजा गया था। मामले की जांच कराई जा रही है। एक दिन पहले ही झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन के दोनों पायलट भी मारे गए थे।झारखंड: चतरा में प्लेन क्रैश, 7 की मौत23 फरवरी की रात रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज कंपनी की एयर एंबुलेंस झारंखड के चतरा में कसियातु जंगल में क्रैश हुई थी। घटना में प्लेन सवार सभी 7 लोगों की मौत हुई।एबुलेंस ने शाम 7.11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया। रात 8:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर एक्टिव किया गया।मरने वालों में प्लेन के दोनों पायलट कैप्टन विवेक, कैप्टन सबराजदीप, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ.
विकास कुमार गुप्ता, एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल हैं।पूरी खबर पढ़ें…दिल्ली: स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 150 यात्री सवार थेएयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी।कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे।घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें…………………………..यह खबर पढ़ें…एअर इंडिया प्लेन क्रैश, मृतकों के परिवार के सामने शर्त: एयरलाइन बोली- ₹25 लाख लेकर सेटलमेंट करो; ब्रिटिश अखबार का दावा- केस छोड़ने का ऑफर दियाएअर इंडिया ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अंतिम मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, एयरलाइन ने इसके लिए पीड़ित परिवारों के सामने एक शर्त रखी है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, एअर इंडिया ने कहा कि जो परिवार अंतिम मुआवजा स्वीकार करेंगे, उन्हें वादा करना होगा कि वे भविष्य में एअर इंडिया, विमान निर्माता और सरकारी एजेंसियों के खिलाफ कोई दावा नहीं करेंगे।पूरी खबर पढ़ें….