The US has agreed to a two-week ceasefire with Iran proposed by Pakistan, President Donald Trump announced hours ahead of his deadline to wipe out the civilisation was to end. Trump made the dramatic announcement on Truth Social on Tuesday evening (US time) even has Democrats called for his removal over "unhinged" threats to wipe out the Iranian civilisation. He said the US has received a 10-point proposal from Iran which he believed was a "workable basis on which to negotiate". That two-week period would be used to negotiate a larger agreement to potentially end the war. "We received a 10 point proposal from Iran, and believe it is a workable basis on which to negotiate," he said.

April 08, 2026 00:19 UTC

ADVERTISEMENTThat was true in Trump's Truth Social post ahead of his Tuesday 8 pm ET deadline. Officials involved in diplomatic efforts said talks were ongoing, but it was unclear if a deal would be reached by the deadline, which Trump has suggested was final. They'll have no power plants. Then 12 hours before the deadline, Trump took to Truth Social to share the good news: that both countries had productive conversations toward concluding the conflict. Trump then suggested on Monday that Tuesday's deadline would be final, saying he'd already given Iran enough extensions.

April 07, 2026 19:01 UTC

क्या हुआ जब वैभव सूर्यवंशी के सामने आए जसप्रीत बुमराह? IPL में हुआ गजब आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी कमाल की बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी ने बुमराह के एक ओवर में 2 छक्के ठोक दिए।

April 07, 2026 18:59 UTC

भाजपा जनसुनवाई सिवनी : पेयजल-पेंशन पर Actionआज की जनसुनवाई की मुख्य बातें आमजनों और कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्तपेयजल संकट, पेंशन और अतिक्रमण प्रमुख मुद्देअधिकारियों से सीधे संपर्क कर समाधान का प्रयासरोजाना दोपहर 12 से 3 बजे तक जनसुनवाईSeoni 07 April 2026सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर मंगलवार को निर्धारित दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके निराकरण का प्रयास किया गया।जनसुनवाई में पेयजल संकट, अतिक्रमण, पेंशन भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया।नियमित जनसुनवाई व्यवस्था भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रतिदिन पदाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं और उनके निराकरण के प्रयास करते हैं।https://navbharattimes.indiatimes.com/speakingtree/spirituality/the-solution-of-problems-is-inside-not-out/articleshow/102214750.cms

April 07, 2026 18:08 UTC

India is planning sovereign guarantees to support insurers that provide cover for vessels travelling in the Persian Gulf, as the Middle East war increases the risks to shipping, said government and industry sources familiar with the matter. The plan includes a $1.5 billion sovereign guarantee fund to provide insurers with reinsurance support and liquidity should insurance costs remain high, said one government source. A separate $300 million fund with contributions from the country's insurance industry is also being set up to help settle any large increase in insurance claims, the same source said. Maritime war risk insurance premiums have surged as much as 1,000% in some cases, as the Middle East conflict heightens risks to shipping through the region. Three insurance industry sources said India's insurance regulator recently sought feedback from industry players on the nature of support needed and on how to implement the funding.

April 07, 2026 17:34 UTC





US President Donald Trump warned on Tuesday that a "whole civilization will die tonight" if Iran does not meet his latest deadline for Tehran to agree to a deal that includes reopening the crucial Strait of Hormuz. I don’t want that to happen, but it probably will,” Trump wrote in a Truth Social post. “However, now that we have Complete and Total Regime Change, where different, smarter, and less radicalized minds prevail, maybe something revolutionarily wonderful can happen, WHO KNOWS? We will find out tonight, one of the most important moments in the long and complex history of the World. Such cases are notoriously difficult to prosecute, and Trump told reporters he's "not at all" concerned about committing war crimes.

April 07, 2026 17:30 UTC

Hindi NewsLocalMpBhopalBhopal Big Pond Encroachment Demolition | Bhadbhada Actionभोपाल के बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण पर JCB चली: दुकान-मकान तोड़ने पर कांग्रेस का विरोध; सैर सपाटा पहुंची टीम, FTL के दायरे से हटेगा निर्माण;भोपाल 1 दिन पहलेकॉपी लिंकभदभदा क्षेत्र में कार्रवाई करता अमला।भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू कर दी। भदभदा क्षेत्र में टीम पहुंची और 9 दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिन्हें अगले 15 दिनों में हटाया जाएगा। दुकान और मकान को तोड़ने का कांग्रेस ने विरोध किया। वहीं, सैर सपाटा के एफटीएल के दायरे में आ रहे निर्माण को भी तोड़ा जाएगा। एसडीएम अर्चना शर्मा ने यहां पहुंचकर निरीक्षण भी किया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने (16 मार्च 2022) के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। बड़ा तालाब के FTL (फुल टैंक लेवल) से 50 मीटर तक के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है।पिछले दो महीने से जिला प्रशासन अतिक्रमण को चिह्निंत कर रहा था। टीटी नगर एसडीएम वृत्त के गौरा गांव, बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा कब्जे सामने आए थे। वहीं, बैरागढ़, बहेटा में भी लोगों ने तालाब की सीमा पर निर्माण कर लिए हैं।एसडीएम अर्चना शर्मा द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुटी, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।लिस्टेड अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की गई है।प्रशासन की चेतावनी, लोगों ने हटाने का काम शुरू किया भदभदा क्षेत्र में बड़ा तालाब में आ रहे मकान और दुकानों को लेकर एसडीएम अर्चना शर्मा ने नोटिस दिए थे। इसके चलते सोमवार को कई लोगों ने अपने हाथों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। मौके पर काफी भीड़ भी इकट्‌ठा हो गई। इसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि, किसी भी प्रकार के हंगामे की स्थिति में कार्रवाई की जा सके।किस दिन, कहां होगी कार्रवाई? 10 अप्रैल : हलालपुरा- चिह्नित कब्जों परहलालपुरा- चिह्नित कब्जों पर 11 अप्रैल : बैरागढ़-काशियाना बंगले के पीछेबैरागढ़-काशियाना बंगले के पीछे 12-13 अप्रैल : सेवनिया गोंड-सरकारी व निजी जमीन से अतिक्रमण हटेंगेसेवनिया गोंड-सरकारी व निजी जमीन से अतिक्रमण हटेंगे 15-16 अप्रैल : बैरागढ़-मकान, मैरिज गार्डन सहित निर्माण हटेंगेबैरागढ़-मकान, मैरिज गार्डन सहित निर्माण हटेंगे 17 अप्रैल : हुजूर तहसील- सरकारी भूमि परहुजूर तहसील- सरकारी भूमि पर 18-19 अप्रैल : टीटी नगर-शेष कब्जे हटेंगेटीटी नगर-शेष कब्जे हटेंगे 20 अप्रैल : बैरागढ़-बचा हुआ अतिक्रमणबैरागढ़-बचा हुआ अतिक्रमण 21 अप्रैल : हुजूर तहसील-अंतिम कार्रवाईकई निर्माण तोड़े गए हैं।गांवों में सबसे ज्यादा कब्जे टीटी नगर एसडीएम सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सामने आए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर निर्माण किए गए हैं।वन विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में भी सीमांकन के दौरान करीब 2.5 किमी में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्माण वेटलैंड नियमों के खिलाफ हो सकता है।मामला NGT तक पहुंचने की तैयारी पर्यावरणविद् राशिद नूर के मुताबिक मामला गंभीर है और इसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में उठाया जाएगा।कार्रवाई का कांग्रेस ने जताया विरोध भदभदा चौराहा से लगी दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई को कांग्रेस ने गलत बताते हुए विरोध जताया है। कांग्रेस के वार्ड-24 से अध्यक्ष शोएब खान ने रहवासियों के साथ विरोध किया। कहा कि सिर्फ गरीबों पर ही कार्रवाई की जा रही है, जबकि आलिशान घर, होटलें भी बनी हुई है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।.

April 07, 2026 17:02 UTC

अमेरिका के पनामा में सोमवार को एक पुल के पास ईंधन टैंकर में भीषण विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में आग लगने के बाद तेल टैंकर विकराल रूप धारण कर गया, जिसकी चपेट में पुल का मुख्य हिस्सा भी आ गया। घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है और वह लापता है।घटना पनामा नहर के प्रशांत प्रवेश द्वार पर स्थित प्रसिद्ध ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज के पास हुई। रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि आग की लपटें पुल की सड़क तक पहुंच गईं। इस वजह से वहां मौजूद लोग भयभीत होकर जान बचाने के लिए भागने लगे। आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुल को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। लोक निर्माण मंत्रालय ने इस दौरान पुल के अस्थायी रूप से बंद रहने की पुष्टि की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह एहतियाती कदम यात्रियों और चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। साथ ही, संबंधित तकनीकी टीमें पुल की संरचनात्मक स्थिति की जांच करने के लिए निरीक्षण कर रही हैं।”ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज का महत्त्वबता दें कि ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज दुनिया के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़क मार्गों में से एक है। इसकी लंबाई 1654 मीटर है और यह पनामा नहर के प्रशांत प्रवेश द्वार पर स्थित है। यह पुल शिपिंग मार्ग के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विश्व के सबसे व्यस्त शिपिंग चोकपॉइंट्स में से एक के ठीक बगल में स्थित है। इस पुल के माध्यम से लाखों टन माल और तेल की आवाजाही होती है, जो वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत आवश्यक है।होर्मुज में तनाव और तेल की आवाजाहीगौरतलब है कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच ईरान द्वारा होर्मुज में लगाए गए प्रतिबंधों के चलते, अमेरिका और अन्य देशों से आने वाली कच्चे तेल की खेप अब पनामा नहर के रास्ते एशिया की ओर मोड़ी जा रही है। मार्च में रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि, इस मार्ग से तेल की आवाजाही में तेजी आई है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि यदि इस तरह के हादसे और व्यवधान बढ़ते हैं, तो वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ सकता है।अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगने के साथ ही, आगामी दिनों में राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा।यह भी पढ़े : ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान में ‘सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन’, एक रात में तबाही की चेतावनी

April 07, 2026 16:58 UTC

American billionaire Bill Ackman's Pershing Square has proposed a $64 billion deal to merge Universal Music Group (UMG) with its investment fund to revive the labels valuation with a listing in the United States, as per a Reuters report. It makes the deal worth 55.75 billion euros ($64.31 billion), Reuters calculated. The Amsterdam-listed label's shares rose 12% today, while top shareholder Bollore Group climbed 7%. New York listing to boost UMG shares? Pershing Square said that under the transaction UMG shareholders would receive a total of 9.4 billion euros in cash and 0.77 shares in the new company for every share held in UMG.

April 07, 2026 16:35 UTC

हिमाचल में अब इलेक्शन कमीशन की अनुमति से होंगे तबादले।हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों के सुचारू व समयबद्ध संचालन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।. यह आदेश हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से पर्सनल डिपार्टमेंट ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, डिविजनल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और बोर्ड/निगम, यूनिवर्सिटी, स्वायत्त संस्थाओं के प्रबंध निदेशकों और सचिवों को भेजा है।सरकार ने स्पष्ट किया कि चुनाव से संबंधित गतिविधियों में लगे अधिकारी-कर्मचारी स्टेट इलेक्शन कमीशन के नियंत्रण में रहेंगे और उनकी लगातार उपस्थिति और सतत निगरानी आवश्यक है। किसी भी प्रकार का ट्रांसफर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।कानूनी प्रावधानों के तहत आदेशसरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994- सेक्शन 160(3) और 160E, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994- सेक्शन 28(3) और 28(4) और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994- सेक्शन 9(2) और 9E में निहित प्रावधान के तहत ट्रांसफर पर बैन लगाया है।इन प्रावधानों के तहत चुनाव संचालन में लगे अधिकारी/कर्मचारी स्टेट इलेक्शन कमीशन की तैनाती पर रहेंगे और उनके नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं अनुशासन के अधीन होंगे।जरूरी हुआ तो इलेक्शन कमीशन की अनुमति जरूरीविशेष परिस्थितियों में यदि किसी की ट्रांसफर जरूरी होगी तो उस सूरत में इलेक्शन कमीशन से परमिशन जरूरी होगी। विभागाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा कोई भी अधिकारी/कर्मचारी पदभार न छोड़े। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।

April 07, 2026 16:27 UTC

आंध्र प्रदेश में सीतापुर के ट्रक ड्राइवर की मौत पर हत्या का आरोपकोतवाली देहात पुलिस ने टरकाया तो अस्पताल के सामने लगाया जाम, हाथ-पांव फूलेSitapur : दक्षिण भारत में रोजी-रोटी कमाने गए सीतापुर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने आज बड़े बवाल का रूप ले लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जोरदार हंगामा किया। परिजनों का सीधा आरोप है कि ट्रक ड्राइवर रामराज पाल की हत्या की गई है, जबकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टरकाने में जुटी रही।कोतवाली देहात के ग्राम गंगापुर निवासी रामराज पाल, पुत्र राम खेलावन पाल, पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह बीते 3 अप्रैल 2026 को तेलंगाना से माल लादकर तमिलनाडु के लिए निकला था, लेकिन 4 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा में उसकी संदिग्ध मौत हो गई। मंगलवार को जब ताबूत में बंद शव सीतापुर पहुंचा, तो न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों को खाकी के कड़े रुख का सामना करना पड़ा।जब टरकाने लगी पुलिस, तो सड़क पर उतरा आक्रोशमृतक के भाई पंकज पाल का आरोप है कि उन्होंने कोतवाली देहात पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके। लेकिन देहात पुलिस ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय मामले को टरकाते हुए परिजनों को जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल में भी जब काफी देर तक कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई, तो परिजनों का सब्र टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को ताबूत सहित सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। सड़क पर शव रखकर हंगामे की खबर जैसे ही मुख्यालय पहुंची, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।मेरे भाई की हत्या हुई है – भाईमीडिया से बात करते हुए मृतक के भाई ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि उनके भाई की सामान्य मृत्यु नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान बेटे की मौत और फिर सिस्टम की बेरुखी से गंगापुर गांव में मातम के साथ-साथ भारी रोष भी व्याप्त है।

April 07, 2026 16:11 UTC

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। आईटी पार्क में निर्धारित नियमों व अनुबंध की अनदेखी हो रही है। आलम यह है कि 10 साल में 101 कम्पनियों में से सिर्फ 58 कम्पनियां ही अपना कारोबार शुरू कर पाई हैं। आईटी पार्क में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 101 कंपनियों को रियायती दरों पर भूमि आवंटित की गई थी।आवंटन की प्रमुख शर्त यह थी कि कंपनियों को तीन वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर परिचालन शुरू करना होगा। मौके पर वर्तमान स्थिति यह है कि यहां 43 कंपनियां निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद भी संबंधित निर्माण शुरू नहीं कर पाई हैं।इसे नीतिगत शर्तों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। सस्ते रेट पर जमीन लेकर उसे खाली छोड़ना न केवल निवेश के उद्देश्यों को बाधित करता है, बल्कि रोजगार के अवसरों को भी रोक रहा है। प्रशासन अब इन डिफाल्टर कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी लीज निरस्त करने पर विचार भी कर रहा है।कुछ कम्पनियां नियम विरुद्ध तरीके से करती रहीं कार्यजानकारों का कहना है कि आईटी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को बरगी हिल्स के आईटी पार्क में बेहद रियायत दामों पर जमीन दी गई। उद्देश्य था कि आईटी क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इनमें से कुछ कंपनियां ऐसी निकलीं जिनका आईटी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था।मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (ईडीसी) ने गैर आईटी उद्यम में होने के बावजूद इन फर्मों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि करोड़ों की सब्सिडी दे डाली। कैग के निरीक्षण में हुए खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति है।जल्द ही दोषी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई और वसूली शुरू होने वाली है। कैग की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में कई तरह की गड़बड़ियां उजागर की गईं। वहीं इस मामले में जानकारी के लिए एमपीएसईडीसी के एमडी आशीष वशिष्ठ से चर्चा की गई तो उन्होंने कैग की रिपोर्ट पर कुछ भी कहने से इंकार किया है।

April 07, 2026 15:59 UTC

भागवत बोले- संघ डंडा लेकर दरवाजे पर खड़ा रहेगा:संत मलूक दास की आज 452वीं जयंती है। वृंदावन के मलूक पीठ में उनका जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। मंच पर संत रसिक माधव दास ने मोहन भागवत को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। भागवत ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और पै. संघ प्रमुख ने कहा- समाज को गो-भक्त बनाया जाए, तो गो-हत्या अपने आप रुक जाएगी। जो लोग आज सत्ता में हैं, उनके मन में भी यह बात है। वे करना चाहते हैं, लेकिन कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में साहसी कदम उठाने के लिए समाज का साथ जरूरी है। गो-जागृति को मजबूत करना होगा। जब जनभावना तैयार हो जाएगी, तो व्यवस्था को भी उसे मानना पड़ेगा।उन्होंने कहा-अब समय आ गया है कि भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया को एक सुंदर अनुभव कराए। संत और संघ मिलकर काम करेंगे। संत अपना कार्य करेंगे और हम डंडा लेकर दरवाजे पर खड़े रहेंगे। यही हमारी ड्यूटी है।सीएम योगी दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे। हालांकि, उनकी मोहन भागवत से मुलाकात नहीं होगी, क्योंकि तब तक संघ प्रमुख कार्यक्रम से जा चुके होंगे।कृष्ण भक्त संत मलूक दास का जन्म कौशांबी में खत्री परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी साधना स्थली वृंदावन को बनाया। यहां उन्होंने यमुना किनारे वंशीवट पर अपनी कुटिया बनाई, जिसे मलूक पीठ के नाम से जाना जाता है। संत का गोलोक गमन (मृत्यु) वृंदावन में हुआ, जहां उनकी समाधि बनी हुई है।संत मलूक दास का अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम, दास मलूका कह गए, सबके दाता राम दोहा सबसे मशहूर हुआ। इसका अर्थ है कि अजगर किसी की नौकरी नहीं करता, पक्षी काम नहीं करता, लेकिन भगवान पर विश्वास हो तो राम जी सबका भला करते हैं।तस्वीरें देखिए-मंच पर संत रसिक माधव दास ने मोहन भागवत को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।योग गुरु बाबा रामदेव भी संत मलूक दास की जयंती में पहुंचे। उन्होंने संत की समाधि के दर्शन-पूजन किए।संघ प्रमुख मोहन भागवत संत मलूक दास जी की 452 वीं जयंती के अवसर पर उनकी समाधि स्थल के दर्शन करेंगेसंत मलूक दास की जयंती पर कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

April 07, 2026 15:57 UTC

राजकुमार राजू, मोगा। मोगा में पिछले कई दिनों से जहां हल्के बादल छाए हुए थे वहीं मंगलवार को दिनभर छाए बादलों के उपरांत दोपहर बाद करीब 6:00 बजे तेज हवाओं के साथ तेज बरसात वह ओलावृष्टि होने लगी। देर शाम आई तेज आंधी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछाकर रख दी है। यही नहीं जिस प्रकार से मौसम की भविष्यवाणी कर बताया जा रहा है कि आगामी दो दिन मौसम खराब रह सकता है। उससे किसान चिंतित है। खेतों में बिछ चुकी फसल से किसान परेशान है।मंगलवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया था। शाम होते होते चली तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर हवा के तेज झोंकों के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे किसानों को आशंका है कि पैदावार प्रभावित होगी और कटाई में भी अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी।

April 07, 2026 15:56 UTC

गोरखपुर: गीडा के जीतपुर निवासी विक्कू निषाद की शादी छह वर्ष पहले महराजगंज जिले के पनियरा स्थित चंदनमाफी गांव निवासी 25 वर्षीय मीनाक्षी से हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात विक्कू निषाद आइपीएल मैच देखकर घर लौटा था, जिसके बाद पत्नी से विवाद हुआ। आरोप है कि पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे कहासुनी बढ़ गई। रात में फंदे से लटककर मीनाक्षी ने जान दे दी। घटना के बाद विक्कू ने पहले ससुराल पक्ष को फोन कर मीनाक्षी के बेहोश होने की जानकारी दी।साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाईकुछ देर बाद फांसी लगाने की बात कही। इसके बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गीडा थाना पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि के बावजूद मृतका के पिता श्रीराम निषाद ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गीडा थाना पुलिस ने पति विक्कू निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

April 07, 2026 15:46 UTC