तुला राशिफल 12 फरवरी 2019: आज किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना - News Summed Up

तुला राशिफल 12 फरवरी 2019: आज किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना


करियरः कार्यस्थल में किसी से उलझें ना, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा। आज हर कार्य में सफलता मिलेगी।पारिवारिक जीवनः घर पर खुशी का माहौल रहेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा। जीवनसाथी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।आर्थिक स्थितिः आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। मौज-मस्ती के पीछे खर्च हो सकता है।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए योग करें तो मानसिक शांति मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।सुझाव: हनुमानजी की आराधना करें।


Source: Navbharat Times February 11, 2019 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...