राजकुमार राजू, मोगा। मोगा में पिछले कई दिनों से जहां हल्के बादल छाए हुए थे वहीं मंगलवार को दिनभर छाए बादलों के उपरांत दोपहर बाद करीब 6:00 बजे तेज हवाओं के साथ तेज बरसात वह ओलावृष्टि होने लगी। देर शाम आई तेज आंधी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछाकर रख दी है। यही नहीं जिस प्रकार से मौसम की भविष्यवाणी कर बताया जा रहा है कि आगामी दो दिन मौसम खराब रह सकता है। उससे किसान चिंतित है। खेतों में बिछ चुकी फसल से किसान परेशान है।मंगलवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया था। शाम होते होते चली तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर हवा के तेज झोंकों के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे किसानों को आशंका है कि पैदावार प्रभावित होगी और कटाई में भी अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी।


Source:   Dainik Jagran
April 07, 2026 15:56 UTC