Delhi Traffic Police दिल्ली में गुरुवार से धौला कुआं से राजौरी गार्डन तक यातायात प्रभावित हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट डालकर दिल्ली वासियों को यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी है। वहीं यातायात प्रभावित होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। उधर नेहरू नगर से आश्रम की ओर जाने वाले रिंग रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। जानिए यातायात क्यों प्रभावित हुआ है? एएनआई, नई दिल्ली। Delhi News राजधानी दिल्ली में मायापुरी फ्लाईओवर पर एक लोडेड ट्रक के खराब होने के कारण धौला कुआं से राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले कैरिजवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। यह जानकारी यातायात पुलिस ने दी है। दिल्ली यातायात पुलिस Delhi Traffic Police ने एक्स पर इस घटनाक्रम को पोस्ट किया है। मायापुरी फ्लाईओवर पर एक लोडेड ट्रक के खराब होने के कारण गुरुवार सुबह धौला कुआं से राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले कैरिजवे पर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया घर से निकलने से पहले इस रूट को चेक कर लें।पुलिस ने यातायात प्रभावित होने पर दी जानकारी यातायात पुलिस ने गुरुवार सुबह नेहरू नगर से आश्रम की ओर जाने वाले कैरिजवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने के बारे में भी जनता को जानकारी दी। पोस्ट में लिखा कि आश्रम चौक के पास एक बस के खराब हो जाने के कारण नेहरू नगर से आश्रम की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।